अनुराग ठाकुर ने चिंतपूर्णी में कांग्रेस पर कसा तंज: प्रदेश में 12 जिलों में 12 मुख्यमंत्री

0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 6 Second

THE  NEWS WARRIOR
05 /11 /2022

केंद्रीय नेतृत्व पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

हिमाचल:

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं का कांग्रेस पर बयानबाजी जारी है। हिमाचल के जिला ऊना में विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी  में अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है, न ही नेता और न ही नियत है। हालत एक अनार सौ बीमार जैसी बनी हुई है। हर विधानसभा क्षेत्र का नेता अपने आप को मुख्यमंत्री समझ रहा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सत्ता काल में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर था। देश को लूट कर खोखला कर दिया। देश की सेना अपने लिए बुलेट प्रूफ जैकेट मांगती थी, तो सरकार नहीं दे पाती थी। महंगाई 14 फीसदी को छू रही थी। कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल भाजपा शासित राज्यों से महंगा है ।

 हिमाचल का चहुंमुखी हुआ विकास’भाजपा के कार्यकाल में
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा के क्षेत्र में शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह चौधरी के लिए कालू दी बड़, मैड़ी और बेहड़ जसवां में प्रचार किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की भाजपा के कार्यकाल में हिमाचल का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा की चिंतपूर्णी विधानसभा के क्षेत्र में बलबीर सिंह चौधरी के प्रतिनिधित्व में अब से पूर्व किसी भी विधायक के मुकाबला अभूतपूर्व विकास हुआ है।

लोगों को गुमराह करने के कांग्रेस पर लगाए आरोप
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी लोगों को गुमराह करने के अलावा कोई कम नहीं करती है। इसी पार्टी ने 2003 में युवाओं को नौकरी का झांसा देने के लिए फॉर्म भरवा थे मगर किसी को नौकरी नहीं दी । 2012 में बेरोजगारी भत्ता देने की बात का कर फॉर्म भरवा किसी को बेरोजगार भत्ता नहीं मिला। अबकी बार यह पार्टी हमारी बहनों के पास जाकर उन्हें ₹1500 देने की बात का कर फॉर्म भर रही है।
उन्होंने कहा की आप लोग 2 बार इनके फॉर्म भरने का नतीजा देख चुके हैं। अब की बार इनके झांसे में न आएं । भाजपा जो कहती है, वह कर दिखाती है। नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व में आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है। आप लोगों से अनुरोध है की आप आने वाली 12 तारीख को बलबीर सिंह चौधरी को अपनी वोट देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें। प्रदेश की बागडोर डबल इंजन सरकार के हवाले सौंप प्रदेश और चिंतपूर्णी विधानसभा के क्षेत्र के विकास को पंख लगाने का काम करें।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

हिमाचल में आज मोदी की 2 रैलियां, रैलियों से पहले राधा स्वामी डेरे में जाएंगे PM

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: विरोधी ने हर 5 साल में सरकार बदलने का घटिया पाठ पढ़ाया,बोले PM मोदी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 05 /11 /2022 कांग्रेस की हमेशा घुमाओ, लटकाओ, भटकाओं की नीति रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल पहुंच गए हैं। सुंदरनगर के ज्वाहर ग्राउंड में पीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने मंडी आना था, लेकिन बारिश की वजह से नहीं आ पाए थे। […]

You May Like