0
0
Read Time:1 Minute, 14 Second
Vivo IPL : आज दो मुकाबले, कोलकाता बनाम दिल्ली, दुसरा मुम्बई बनाम पंजाब किंग्स।
28 सितंबर 2021
वीवो आईपीएल : आईपीएल के दुसरे चरण में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल भिड़ेंगी। यह मुकाबला 3:30 बजे से शारजाह के मैदान में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स यह मैच जीतकर प्लेआफ की तरफ कदम रखना चाहेगा। वहीं दिल्ली मैच जीतकर टेबल टापर बनना चाहेंगी।
दुसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला 7:30 बजे अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मुम्बई इंडियंस जिनकी बल्लेबाजी इस बार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं, वह वापसी की राह देखेगी वहीं पंजाब किंग्स भी मैच जीतकर अपनी प्लेआफ की रेस को बरकरार रखना चाहेगी।