स्वास्थ्य विभाग: अब योग से दूर होगी युवाओं में नशे की लत

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 36 Second
THE NEWS WARRIOR
16/04/2022

अब योग कम समय में छुड़वाएगा युवाओं में नशे की लत

योग से मात्र तीन महीनो में छूटेगी नशे की लत

वर्ष 2021 में 293 लोगों ने योग से छोड़ा नशा 

सोलन:-

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में युवाओं में नशे की लत को छुड़वाने के लिए नया तरीका निकाला है। अब युवाओं में नशे की लत को योग से कम समय में छुड़वाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कई नशा पीड़ितों पर यह तरीका अजमाया है। इस दौरान यह भी देखा गया है कि इनमें युवक और युवतियां अधिकतर सिंथेटिक नशा, भांग, गांजा और चरस जैसे नशे की चपेट में हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए आए नशा पीड़ितों पर यह तरीका अपनाया गया है।
तीन महीने में छूटेगी नशे की लत
सिद्ध हुआ है कि योग से मात्र तीन महीने में नशे की लत से व्यक्ति काफी दूर हो जाता है। हालांकि यह कोर्स छह से आठ माह तक नियमित चलेगा। इसमें विभिन्न योग व आसनों से नशा छुड़वाने पर जोर होगा। खास बात यह है कि नशे को छोड़ने के लिए एलोपैथी दवाइयों की कम मात्र दी जाएगी। जल्द ही अन्य जगहों पर एलोपैथी चिकित्सक मिलकर यह मुहिम शुरू करेंगे।

उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिले में नशा पीड़ितों का इलाज योग पद्धति से किया जा रहा है। योग क्रियाओं और आसनों से नशा पीड़ितों को ठीक किया जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्र में कई युवाओं का इलाज वर्तमान में भी जारी है जबकि योग से ठीक हुए पीड़ितों पर एक साल से अधिक समय तक नजर रखी जाती है और फोन से जानकारी ली जाती है।

जाने कैसे होता हैं इलाज 

नशे की गिरफ्त से दूर करने के लिए पीड़ित को कुछ दिनों के लिए नए दिशा केंद्र में बुलाया जाता है। यहां पर योग के कई तरीके बताए जाते हैं। इसी के साथ कुछ दवाइयां दी जाती हैं। इसके बाद जो पीड़ित लगातार तीन माह तक योग क्रियाएं करता है, उसका नशा तीन हीने में ही छूट जाता है। जो अनियमित ढंग से योग करता है, उसकी नशे की लत छह से आठ माह में छूटती है।

वर्ष 2021 में 293 लोगों ने छोड़ा नशा 

2021 में योगा से 293 लोगों ने नशे की लत को छोड़ा है। ये लोग कई नशों की चपेट में थे। करीब तीन माह तक लगातार योग करने पर सभी ठीक हो गए। इनमें शराब की लत से ग्रसित 68, चिट्टा समेत भुक्की आदि की लत से ग्रसित 15 और भांग, गांजा, चरस की लत से ग्रसित 210 लोगों को ठीक किया गया है। 2022 में शराब की लत से ग्रसित 22, चिट्टा समेत भुक्की की लत से ग्रसित छह और भांग, गांजा, चरस की लत से ग्रसित 42 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

इस तरह दूर होती है नशे की लत 

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि मुख्य रूप से आठ प्राणायाम नशे की लत छुड़ाने में मददगार हैं। इनमें भ्रस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य, उज्जेयी, अग्निसार, अनोलोम-विलोम, भ्रामरि और उदगीथ प्राणायाम शामिल हैं। पीड़ित की स्थिति को देख कई आसन क्रियाएं करवाई जाती हैं। करीब एक घंटे तक यह प्रक्रिया चलती है। इससे धीरे-धीरे नशे की प्रवृति पीड़ित से छूट जाती है और तीन माह में रिजल्ट आ जाता है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े…………………………….

नेशनल जूडो प्रतियोगिता में खेलेंगे सोलन के 6 खिलाड़ी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर: 11 माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती होंगे मल्टीटास्क वर्कर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 18/04/2022 11 माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती होंगे मल्टीटास्क वर्कर आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल  की गई हैं निर्धारित बिलासपुर:- शिक्षा खण्ड सदर बिलासपुर के अंतर्गत 11 राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं मे पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के रिक्त पदों पर सम्बंधित पाठशाला प्रबन्धन समिति […]

You May Like