THE NEWS WARRIOR
10 /05 /2022
जुलाई से 125 यूनिट बिजली खर्च करने वाले काआएगा बिल जीरो
महिलाओं को आधा किराया किया माफ
साढ़े चार साल के कार्यकाल में सभी की शुभकामनाएं व मिला सहयोग
जवाली: –
हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर ने जवाली हलके के कोटला में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा वो 400 करोड़ खर्च करते थे, हम 1300करोड़ रुपये पेंशन पर खर्च रहे हैं। 60 यूनिट बिजली खर्चेने पर बिल जीरो आया और जुलाई से 125 यूनिट बिजली खर्च करने वाले का बिल जीरो आएगा। महिलाओं को आधा किराया माफ किया है।
साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार के साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस साढ़े चार साल के कार्यकाल में सभी की शुभकामनाएं व सहयोग मिला, इसके लिए सभी का आभार है। कहने के लिए सा़ढ़े चार वर्ष का कार्यकाल गिनते हैं, लेकिन दो वर्ष का कार्यकाल ऐसे दौर से गुजरा, जब किसी से मिलने की मनाही, गले मिलने, हाथ मिलाने की मनाही, मुंह पर मास्क लगाकर चलना पड़ता था। अब जब कोविड कम हुआ है तो हजारों की तादाद में जनता पहुंची है। कोविड से बाहर निकलने के लिए जो दिशा निर्देश केंद्र व प्रदेश सरकार ने दिए जनता ने उनकी पालना की। वैक्सीन देश के वैज्ञानिकों ने तैयार की और देश केप्रधानमंत्री ने सभी को मुफ्त में यह वैक्सीन दिलवाई। अगर वैक्सीन नहीं लगी होती ऐसी अनुकूल परिस्थिति नहीं होती। मोदी ने मुफ्त में वैक्सीन दी, लेकिन उस दौरान विरोधी दलों ने जनता को गलत गाइड करना शुरू किया।
बद्दी: सड़क हादसे में हमीरपुर और जसवां परागपुर के दो युवकों की मौत
यह भी पढ़े :-
एक हजार वेंटीलेटर उपलब्ध
कोविड-19 के दौर में डाक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, आशा वर्कर अन्य कर्मचारियों लोगों का जीवन बचाने में बड़ा योगदान दिया। दो वर्षों में 50 आक्सीजन प्लांट हिमाचल में स्थापित करवाएं। पचास सालों में बीस वेंटीलेटर थे, आज एक हजार वेंटीलेटर उपलब्ध हैं और कांग्रेस पूछती है जयराम ने क्या किया। महिला मोर्चा ने घर घर जाकर पचास लाख से ज्यादा मास्क बांटे।
सरकार ने विकास को नहीं दिया रुकने
संकट अपनी जगह था पर सरकार ने विकास को नहीं रुखने दिया। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो विकास नहीं होता। ऐसी अनुकूल प्रतिस्थितियां नहीं होती। कांग्रेस के लोग इस बाद का प्रचार कर रहे हैं कि अभी उनकी बारी आ गई है, जबकि कुछ स्थानों पर चुनाव हुए हैं वहां सरकार रिपीट हुई है। कांग्रेस कहती थी पंजाब में जीत रहे हैं, उतराखंड, मणिपुर व गोवा में आ रहे हैं। जब परिणाम आए तो नजरें नहीं मिला सके।
कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत जिला में निर्मित होंगे 75 अमृत सरोवर-पंकज राय
यह भी पढ़े
लोगों की सेवा करने की कोशिश
हिमाचल प्रदेश में लोगों की सेवा करने की कोशिश की है। मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। बुजुर्गों के लिए पेंशन का प्रावधान किया है। अब साठ साल के बुजुर्गों के लिए पेंशन का प्रावधान किया। कांग्रेस के लोग कहते हैं हम भी लगाते थे पेंशन, हां लगाते थे पर अस्सी साल के ऊपर लगाते थे जब व्यक्ति ही चला जाता था।
यह भी पढ़े:-