शुरुआती मानसून ने हिमाचल में बरसाया कहर, 13 लोगों की मौत

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 57 Second

THE NEWS WARRIOR
01 /07 /2022

हिमाचल में मानसून की पहली बारिश से प्रदेश को भारी नुक्सान

2 दिनों में हिमाचल प्रदेश में लाखों रुपए के नुक्सान का किया गया आकलन

शिमला:-

हिमाचल में मानसून की पहली बारिश कहर बरसा रही है जिसके कारण प्रदेश को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है। वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 2 दिनों में हिमाचल प्रदेश में लाखों रुपए के नुक्सान का आकलन किया गया है। प्रदेश में 4 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 से 4 जुलाई तक बारिश जारी रहने के आसार हैं।

2 दिनों के अंदर 13 लोगों की मौत

1 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी हुआ है। अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को नदी-नालों में न उतरने की चेतावनी दी है। भारी बारिश से भूस्खलन का भी खतरा है। उधर, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में इन 2 दिनों के अंदर 13 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें सोलन, ऊना, मंडी, लाहौल-स्पीति, चम्बा, कांगड़ा, किन्नौर, शिमला और हमीरपुर जिले में हुई हैं।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

डॉक्टर की उपस्थिति ही इलाज की शुरुआत- डॉक्टर दिवस पर विशेष

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पालमपुर: पार्किंग में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही है जाँच

Spread the love THE NEWS WARRIOR  01 /07 /2022  व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान मामला घुग्गर संतोषी माता मंदिर के सामने चौकी रोड का है पालमपुर:- हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर में एक होटल की पार्किंग से व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने […]

You May Like