मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया कुछ ऐसा काम , लोग बोले मुख्यमंत्री हो तो ऐसा

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 29 Second

 

the news warrior 

17 फरवरी 2023

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने  एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सत्ता का रंग न उन पर चढ़ा है, न चढ़ेगा। सुखविंदर सुक्खू  शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ शिमला में जनसमस्याएं सुन रहे थे। जैसे ही वह लोगों की लंबी कतार के अंत में पहुंचे, अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बात रखनी शुरू की।

 

यह भी देखें : बिलासपुर जिला के युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका, इस दिन तक करें रेजिस्ट्रेशन

 

मसला गंभीर होने के कारण मुख्यमंत्री ने इसे इत्मिनान से सुनना चाहा। जहां वह खड़े थे, उससे कुछ ही दूरी पर उनके बैठने के लिए  कुर्सियों का प्रबंध था। लेकिन, उन्होंने कुर्सी पर बैठने की  बजाय पास ही लगे एक बैंच पर बैठकर अधिकारियों की बात सुननी शुरू कर दी। उन्होंने साथ में कुछ अधिकारियों को भी बिठा लिया। इसे देखकर आसपास खड़े लोगों ने मुख्यमंत्री की खूब तारीफ की बोले मुख्यमंत्री हो तो ऐसा ।

 

यह भी पढ़ें : छोटी काशी पहुंचे बड़ा देव कमरुनाग, राज देवता माधो राय मंदिर में भरी हाजिरी

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले भी कई बार अपनी सादगी का परिचय दे चुके हैं। उनका घागस में बिलासपुर रोड पर बागी बिनौला में बहादुर ढाबे पर मक्की की रोटी व माह की दाल और कड़ी के साथ डिनर करना, श्रीनगर में फाइव स्टार होटल में न रुककर आम सरकारी गेस्ट हाऊस में रात को रुकना, चार्टड प्लेन से न आकर साधारण फ्लाइट से दिल्ली आना लोगों के दिल को छू चुका है।

 

यह भी पढ़ें : शातिरों ने बनाई माता सिमसा के नाम से फर्जी वेबसाइट , भक्तों से ठग रहे पैसे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू, 34 वार्डों में होंगे 147 मतदान केंद्र

Spread the love   the news warrior  18 फरवरी 2023 शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के 34 वार्डों में 147 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने घरों के […]

You May Like