0
0
Read Time:1 Minute, 30 Second
The news warrior
28 सितंबर 2023
बिलासपुर : भाजपा की बिलासपुर जिला इकाई ने गुरुवार को पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने बताया कि प्रदेश और बिलासपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों सहित सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
प्यारेलाल चौधरी व बृजलाल ठाकुर बने महामंत्री
सुभाष मन्हास, प्रेम सिंह ठाकुर, रक्षा ठाकुर, भीम सिंह चंदेल, अनूप महाजन व राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष, प्यारेलाल चौधरी व बृजलाल ठाकुर को महामंत्री, उर्मिला कौशल, कुसुमलता, कल्पना शर्मा, पवन ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजेश ठाकुर व राजेंद्र प्रसाद को सचिव, मदन ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा दिवेश चंदेल को कार्यालय सचिव का दायित्व सौंपा गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी।