THE NEWS WARRIOR
17 /10 /2022
पत्रकारों से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने इसे नया चुनावी मुद्दा बनाया
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश विधासनभा चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के द्वारा पत्रकारों से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने इसे नया चुनावी मुद्दा बना लिया है। भाजपा ने प्रतिभा सिंह के इस दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए उन्होंने ‘ रानी ‘बताकर निशाना साधा है। यही नहीं भाजपा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस प्रतिभा सिंह का यह व्यवहार बता रहा है कि कांग्रेस अपनी हार को लेकर कितनी हताश है।
परिवारवाद के सवाल पर बवाल
बता दे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे वे पत्रकारों पर गुस्सा हो रही है। प्रतिभा सिंह कहती हुई नजर आ रही है कि ये क्या बकवास सवाल है। पुत्र मोह और परिवारवाद क्या होता है। वायरल हुए वीडियो में टिक्का साहिब के उस बयान का भी ज़िकर किया गया है जिसमे उन्होंने ने कर्मचारियों के लिए उनुछित शब्दों का प्रयोग किया था
यह भी पढ़े: