हिमाचल में इस माह से चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 6 Second
NEWS WARRIOR
03 /09/2022

अदभुत नजारे को अपनी आंखों से देखने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्वालु डल झील पर पहुंचे

चम्बा:

मणिमहेश यात्रा में शुक्रवार को संचूई के शिव चेलों ने सदियों से चली आ रही डल झील तोडने की परंपरा को निभाया। इस अदभुत नजारे को अपनी आंखों से देखने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्वालु डल झील पर पहुंचे थे। लिहाजा भगवान भोले नाथ के उदघोष लगाते हुए देखते ही देखते संचूई के शिव चेलों ने डल झील को आर-पार कर दिया। जिसके बाद भद्रवाह समेत जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों से डल झील पर मौजूद यात्रियों ने डल झील में स्नान किया है।

शाही नहौण चार सिंतबर सुबह तक चलेगा

वहीं राधा अष्टमी का स्नान आज दोपहर 12:31 मिनट पर आरंभ हुआ है। लिहाजा अब राधाअष्टमी का शाही नहौण रविवार यानी चार सिंतबर सुबह तक चलेगा। शनिवार को भी भरमौर के अलावा कुगती और कलाह होते हुए श्रद्वालुओं का डल झील की ओर जाने का क्रम जारी है बता दें कि शिव चेले सदियों से डल तोड़ने की परंपरा का निर्वाहन कर रहे है। कोरोनाकाल के दौरान भी इस परंपरा को निभाया गया था। उधर, एसडीएम भरमौर आसीम सूद का कहना है कि शुक्रवार को डल झील में चालीस हजार के करीब यात्रियों से स्नान किया है। शाही स्नान का दौर डल झील में जारी है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

हिमाचल में इस माह से चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहाड़ी से पत्थर गिरने से मणिमहेश यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की मौत, दो घायल

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 03 /09 /2022  घायलों को भरमौर स्थित अस्पताल लाया गया भरमौर:- मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हड़सर धन्छो मार्ग के बीच दुनाली नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य […]

You May Like