पहाड़ी से पत्थर गिरने से मणिमहेश यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की मौत, दो घायल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 40 Second

THE  NEWS WARRIOR
03 /09 /2022

 घायलों को भरमौर स्थित अस्पताल लाया गया

भरमौर:-

मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हड़सर धन्छो मार्ग के बीच दुनाली नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। सुबह करीब साढ़े छह बजे मृतकों व घायलों को भरमौर स्थित अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान 33 वर्षीय संजीव कुमार निवासी गांव बंदला विकास खंड मैहला के रूप में हुई है। जबकि, घायलों में 33 वर्षीय गजन कुमार पुत्र जगदीश चंद व 23 वर्षीय तिलक राज पुत्र कर्म चंद निवासी गांव मैहला के रहने वाले हैं।

मेडिकल कालेज चंबा रेफर

इन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत मेडिकल कालेज चंबा रेफर कर दिया गया है। प्रशासन ने मृतक के परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। गौरतलब है कि उक्त दुर्घटना उसी स्थान पर हुई है, जहां कुछ दिन पूर्व कांगड़ा जिला की मां बेटी पर पत्थर गिरने के कारण मणिमहेश यात्रा के दौरान मौत हो गई थी। मणिमहेश यात्रा के दौरान हमेशा पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है, जिस कारण प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से सतर्कता के साथ यात्रा करने की अपील की जाती है। हर वर्ष पत्थर गिरने सहित अन्य कारणों के चलते कई श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है। अब तक मणिमहेश यात्रा के दौरान करीब नौ श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

दो अन्य व्यक्तियों को भी गंभीर चोटें

खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डा अंकित शर्मा का कहना है किसंजीव कुमार को भरमौर अस्पताल में पहुंचाया गया था। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि, दो अन्य व्यक्तियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें चंबा रैफर किया गया है।

मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू

सहायक पुलिस निरीक्षक भूप सिंह ने कहा कि यह दुर्घटना हड़सर-धन्छो पैदल मार्ग पर हड़सर से आगे करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक नौ लोगों की विभिन्न स्थानों पर मृत्यु हो चुकी है। इसलिए श्रद्धालुओं से अपील है कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सफर करें। यदि मौसम खराब हो तो सफर करने से गुरेज करें, क्योंकि, इस दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा रहता है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

हिमाचल में इस माह से चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माता चिन्तपूर्णी के दरवार में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया सोने का मुकट चांदी का छत्र व वर्तनों का सैट

Spread the love THE NEWS WARRIOR 03 /09 /2022 माता चिन्तपूर्णी के दरवार में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया सोने का मुकट चांदी का छत्र व वर्तनों का सैट चिन्तपूर्णी: शक्तिपीठ चिन्तपूर्णी माता के दरबार में एक भक्तबने सोने का मुकुट व दूसरे ने चांदी के बर्तन किए भेंट किए । दोनों […]

You May Like