मंडी: कुल्लू NH पर खाई में गिरी बोलेरो, गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर की मौत

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 51 Second

THE NEWS  WARRIOR 
11 /10 /2022

मृतक की पहचान बजौरा निवासी यशवंत के रूप में हुई

मंडी:

हिमाचल के मंडी में कुल्लू NH पर झिड़ी के पास एक बोलेरो बेकाबू होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बजौरा निवासी यशवंत (39) के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।

थलौट से जा रहा था बजौरा 

घटना सोमवार रात की है। यशवंत रात 11 बजे के करीब थलौट से बजौरा जा रहा था। घर के पास ही बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की सूचना उसके परिजनों काे दी। यशवंत गवर्नमेंट कांट्रैक्टर था।

परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर, स्नोर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष दमोदर नेगी और जिला परिषद सदस्य रीता ठाकुर और युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने यशवंत की मौत पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

 

 

यह भी पढ़े:

टापरी से दिल्ली के लिए चलेगी HRTC की वॉल्वो बस ट्रायल हुआ सफल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घुमारवीं कॉलेज में बड़े धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 11 /10 /2022 इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे प्राचार्य प्रो.रामकृष्ण ने शिरकत की घुमारवी स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे प्राचार्य प्रो.रामकृष्ण ने शिरकत […]