THE NEWS WARRIOR
28 /02 /2022
भोलेनाथ सदाशिव की प्रियरात्रि महाशिवरात्रि उत्सव का शुभारंभ
जिला मुख्यालय नाहन में पांच दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव का आगाज
नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने शिवालय में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की
जिला सिरमौर में स्वर्ग की दो सीढिय़ां स्थित
नाहन:-
भगवान भोलेनाथ सदाशिव की प्रियरात्रि महाशिवरात्रि उत्सव का रविवार को ऐतिहासिक रानीताल प्राचीन शिव मंदिर से शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। जिला मुख्यालय नाहन में पांच दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव के आगाज के साथ ही नाहन नगरी शिवमय हो गई है। रविवार को नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने रानीताल ऐतिहासिक शिवालय में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।
भोले की बारात को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया
भक्तों ने स्थान-स्थान पर भगवान भोलेनाथ की बारात का किया स्वागत
इस बीच भक्तों ने स्थान-स्थान पर भगवान भोलेनाथ की बारात का स्वागत किया। भगवान भोलेनाथ की शोभा यात्रा के शुभारंभ पर विधायक नाहन डा. राजीव बिंदल ने महाशिवरात्रि उत्सव की रानीताल शिव मंदिर कमेटी की शोभा यात्रा व संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए की गई मेहनत की सराहना की। वहीं जिला व विधानसभा वासियों को महाशिवरात्रि अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हो की कामना की।
जिला सिरमौर में स्वर्ग की दो सीढिय़ां स्थित
गौर हो कि जिला सिरमौर में स्वर्ग की दो सीढिय़ां स्थित हैं, जिनमें ऐतिहासिक पौड़ीवाला व तीसरी सीढ़ी चूड़धार धाम स्थित है। यहां भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना व महाशिवरात्रि को शिवलिंग पर गंगाजल, फल, बिल्व पत्र, भांग धतूरा इत्यादि से कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना की जाती है।