प्रवीण कुमार शर्मा
(भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी व प्रदेश सचिव)
मंडी संसदीय क्षेत्र मे खुले सैनिक स्कूल: प्रवीण कुमार शर्मा
THENEWSWARRIOR
02 मई 2021
भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी व प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मंडी संसदीय क्षेत्र मे एक सैनिक स्कूल खोलने की गुहार लगाई है
प्रधानमन्त्री व रक्षा मंत्री को लिखे अपने पत्र मे प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए सेना मे शामिल होना केवल रोजी रोटी कमाने का साधन नही अपितु सेना के माध्यम से देश की सेवा करने का जूनून है।
चार परमवीर चक्र, 10 महावीर चक्र, दो अशोक चक्र, 18 कीर्ति चक्रों सहित कुल 850 से अधिक वीरता पदक देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाते हैं। एक लाख अधिक सैनिक, एक लाख 20 हजार पूर्व सैनिक, 30 हजार वीर नारियाँ और लगभग इतने ही संख्या मे अर्ध सैनिक हिमाचल से हैं। हिमाचल की मिट्टी मे देश सेवा का जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है।
मंडी संसदीय क्षेत्र सीधे तौर पर तिब्बत से जुड़ा हुआ है। जिला लाहुल स्पीति और किन्नौर जिले की सीमाएं तिब्बत से जुड़ी होने के कारण चीनी आक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है। मंडी संसदीय क्षेत्र मे सैनिक स्कूल खुलने से यहाँ के लोगों मे सैन्य सेवाओं के प्रति और अधिक झुकाव बढ़ेगा। हमीरपुर संसदीय के सुजानपुर टीहरा मे एक सैनिक स्कूल है सोलन के डगशाई व कांगडा के योलकेंट मे आर्मी पब्लिक स्कूल होने से केवल मंडी संसदीय क्षेत्र ही रह जाता है जहाँ इस सुविधा की अधिक आवश्यकता है
प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री से अनुरोध करते हुए प्रवीण कुमार शर्मा ने कि उपरोक्त बिंदुओं को ध्यान मे रखते हुए इस बार मे बजट मे घोषित 100 सैनिक स्कूलों मे से कम से कम दो हिमाचल प्रदेश को अवश्य स्वीकृत किये जाए। जिनमे से एक प्राथमिकता के आधार पर मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए स्वीकृत किया जाना चाहिए।