हिमाचल: ओलावृष्टि और बारिश ने दी गर्मी से राहत, आज भी बरस सकते हैं बादल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 3 Second

THE  NEWS WARRIOR
10 /05 /2022

हिमाचल में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली लेकिन ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ी

मंगलवार को भी अधिकतर स्‍थानों पर बारिश की संभावना

नकदी फसलों का भी हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल प्रदेश में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में आज मंगलवार को भी अधिकतर स्‍थानों पर बारिश की संभावना है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। ऐसे में गर्मी से और राहत मिल सकती है। तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार को शिमला और कांगड़ा जिला में ओलावृष्टि हुई। कांगड़ा जिला के पालमपुर में भारी बारिश हुई। हालांकि इससे गर्मी से राहत मिली है, लेकिन लंबे सूखे के बाद ओलावृष्टि ने बागवानों को चिंता में डाल दिया है। इससे सेब के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। वहीं, ओलावृष्टि से नकदी फसलों को भी नुकसान हुआ है। कांगड़ा जिला के कुछ क्षेत्रों में गेहूं कटाई का कार्य भी प्रभावित हुआ है।

इग्नू ने ऑनलाइन माध्यम से 472 विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का किया आयोजन

 

यह भी पढ़े:-

 

ओलावृष्टि और बारिश से तापमान गिरा

प्रदेश में सबसे अधिक बारिश पालमपुर में 37.5 मिलीमीटर हुई। कांगड़ा के बीड़ में 10, सुंदरनगर में सात, शिमला व मनाली में छह-छह और सिरमौर के राजगढ़ में चार मिलीमीटर बारिश हुई। ओलावृष्टि और बारिश से तापमान गिरा है। अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

माई सर्कल ऐप पर राजेश का लगा 2.10 करोड़ का जैकपॉट

यह भी पढ़े :-

 

फसलों के लाभदायक है बारिश

बारिश फसलों के लाभदायक बताई जा रही है, लेकिन ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। गेहूं की कटाई के बाद अब खरीफ फसलों की बीजाई होनी है। इसके लिए पर्याप्त बारिश आवश्यक है। रबी फसलों पर सूखे का असर हुआ है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

शिमला घूमने आए छात्र ने की आत्महत्या

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरपतवंत सिंह पन्नू की जयराम ठाकुर काे धमकी, मोहाली अटैक से लें सबक

Spread the love THE NEWS WARRIOR 10/05/2022 मुख्यमंत्री को सिक्ख फार जस्टिस से दूर रहने की हिदायत-पन्नू शिमला मुख्यालय पर भी हो सकता हैं हमला मंडी:- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक बार फि‍र से सिक्ख फार जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत पन्नू ने धमकी दी है। पन्‍नू ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर […]

You May Like