42वां भाजपा स्थापना दिवस: भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं कार्यकर्ताओं का परिवार-मंत्री राजेंद्र गर्ग

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 31 Second
THE NEWS WARRIOR
06/04/2022

घुमारवीं भाजपा द्वारा धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहें उपस्थित

भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं कार्यकर्ताओं का परिवार-मंत्री राजेंद्र गर्ग

200 लोगों ने भाजपा का दामन थामा

घुमारवीं:-

घुमारवीं भाजपा द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के स्थापना दिवस पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत गीतों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग मौजूद रहे। गर्ग ने कहा कि भाजपा पद यात्रा के माध्यम से बूथ टू बूथ सम्पर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान में हर एक व्यक्ति को जोड़ा जाएगा और भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। राजेंद्र गर्ग ने भाजपा की नीतियों व सिद्धांतों से कार्यक्रम में मौजूद सभी को अवगत करवाया। इस अवसर पर भाजपा सरकार की नीतियों व उपलब्धियों से खुश होकर 200 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उन्हें पार्टी का पटा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

राजेंद्र गर्ग ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का किया आह्वान 

राजेंद्र गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन टीवी पर देखा। कार्यक्रम के दौरान मिठाई खिलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं कार्यकर्ताओं का परिवार है। कितनी भी परेशानी क्यों न आए, परिवार के सदस्य होने के नाते हमें एक होकर समस्या का सामना करना चाहिए और परिवार के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाएगें है। कोरोना काल में भाजपा ने इसका परिचय दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी विकास की ओर अग्रसर

राजेंद्र गर्ग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होनें कहा कि भाजपा की स्थापना जनसंघ के रूप में की थी। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश सहित देश मे लोगों के लिए योजनाएं चलाई गई हैं। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पार्टी ने अपने बल-बूते संघर्ष से खुद को स्थापित किया और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को सुना। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने आवास पर भाजपा का परचम लहराया।

भाजपा द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का किया आह्वान 

गर्ग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, पूर्व मंडलाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, उपाध्यक्ष जोरावर सिंह पटियाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री अमरनाथ धीमान, महंत राजेंद्र गिरी, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम सागर भारद्वाज, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान व दर्जनों पंचायतों के प्रधान- उपप्रधान सहित हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

पहाड़ो में आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद, पंजाब के बाद अब हिमाचल की बारी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल प्रदेश: गर्मी से दो जिलों में 40 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07/04/2022 वर्षा ना होने से पेयजल योजनाओं पर शुरू हो गया है आंशिक असर पड़ना 40 योजनाएं आंशिक तौर पर हुई है प्रभावित प्रदेश में 9500 पेयजल योजनाएं शिमला:- Himachal Water Crisis:- हिमाचल प्रदेश में सूखे जैसे हालत के बीच पेयजल योजनाओं पर भी […]

You May Like