मंकीपॉक्स 15 दिन में पहुंचा 15 देशों तक, मुंबई में भी संदिग्ध मरीजों के लिए बनाया गया आइसोलेशन वॉर्ड

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 50 Second

THE  NEWS  WARRIOR
23 /05 /2022

मंकीपॉक्स की चपेट में तेजी से आ रही दुनिया

बेल्जियम बना मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारैंटाइन कंपलसरी करने वाला पहला देश 

भारत में भी मंकीपॉक्स को तेजी से फैलता देख अलर्ट घोषित 

मंकीपॉक्स:-

कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया अब तेजी से मंकीपॉक्स की चपेट में आ रही है। यह बीमारी महज 15 दिन के अंदर 15 देशों में फैल गई है।  बेल्जियम मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड कंपलसरी करने वाला पहला देश बन गया। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि किसी भी देश में इस बीमारी का एक मामला भी आउटब्रेक माना जाएगा।

आपको बता दे कि  भारत भी मंकीपॉक्स को तेजी से फैलता देख अलर्ट हो गया है। सोमवार को मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम ने कस्तूरबा अस्पताल में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों के लिए 28 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड तैयार कर दिया है। हालांकि, अभी देश में इस बीमारी का एक भी मामला नहीं मिला है।

इन देशों में फैला मंकीपॉक्स

ब्रिटेन, अमेरिका, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, इजराइल, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड में मंकीपॉक्स के केस सामने आए हैं। केवल 2 हफ्तों में ही मामलों की संख्या 100 के पार जा चुकी है। हालांकि, इस बीमारी से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।

एक्शन मोड में भारत सरकार 

मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा करके लौटे किसी भी बीमार यात्री को तुरंत आइसोलेट करें और सैंपल जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजें।

यह भी पढ़े:- 

HPTU में बीटेक कंप्यूटर साइंस सहित अन्य कोर्स होंगे इसी सत्र से शुरू

मंकीपॉक्स,क्या है कैसे फैलता है? 

  • मंकीपॉक्स एक वायरल इन्फेक्शन है, जो पहली बार 1958 में कैद किए गए बंदर में पाया गया था। 1970 में पहली बार इंसान में इसके संक्रमण के पुष्टि हुई थी। इसका वायरस चेचक के वायरस के परिवार का ही सदस्य है।
  • मंकीपॉक्स का संक्रमण आंख, नाक और मुंह के जरिए फैल सकता है। यह मरीज के कपड़े, बर्तन और बिस्तर को छूने से भी फैलता है। इसके अलावा बंदर, चूहे, गिलहरी जैसे जानवरों के काटने से या उनके खून और बॉडी फ्लुइड्स को छूने से भी मंकीपॉक्स फैल सकता है।

 क्या लक्षण है मंकीपॉक्स के

WHO के अनुसार, मंकीपॉक्स के लक्षण संक्रमण के 5वें दिन से 21वें दिन तक आ सकते हैं। शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, कंपकंपी छूटना, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं। इसके बाद चेहरे पर मवाद से भरे दाने उभरने लगते हैं, जो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल जाते हैं और कुछ दिन बाद सूखकर गिर जाते हैं।

 

यह भी पढ़े:- 

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की गोल्डन जुबली पर एक जुट होगी राजनीतिक हस्तियां, सीएम भी करेगें शिरकत

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस बार जून की बजाए जुलाई में होगी टेट की परीक्षा- सुरेश सोनी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 23/05/2022 जून माह में प्रतियोगी  परीक्षाएं  अधिक होने के चलते लिया गया फैंसला  जल्द ही जारी की जाएगी नोटिफिकेशन हिमाचल प्रदेश टेट:- हिमाचल प्रदेश टेट परीक्षा का अयोजन इस बार जून माह की बजाए जुलाई में किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा […]

You May Like