शिमला घूमने आए छात्र ने की आत्महत्या

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 43 Second

THE NEWS WARRIOR
10/05/2022

पहले नसें काटी और फिर फंदा लगाया

बिहार का था रहने वाला 

शिमला:-

हिमाचल के शिमला में किराए के कमरे में रह रहे 8वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने पहले नसें काटी और फिर फंदा लगाया। मृतक बिहार का रहने वाला था। उसके पिता शिमला में मजदूरी करते हैं। वह पिछले महीने शिमला घूमने आया था।

गमछे से लगाया फंदा 

बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत कोमली बैंक के एक रिहायशी मकान में छात्र ने यह कदम उठाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। फंदा गमछे से बनाया था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है।

माई सर्कल ऐप पर राजेश का लगा 2.10 करोड़ का जैकपॉट

 

यह भी पढ़े:- 

एसपी शिमला मोनिका भंटुगरू का कहना है की छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है। किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आगामी छानबीन की जा रही है।

घूमने आया था शिमला 

20 अप्रैल को मृतक गांव से घूमने शिमला आया था। वारदात के दिन वह घर पर अकेला था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक नाबालिग ने घटना से पहले परिजनों को फोन किया था। नाबालिग खिड़की में फंदे से लटका पड़ा था। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं।

इग्नू ने ऑनलाइन माध्यम से 472 विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का किया आयोजन

 

यह भी पढ़े:-

बेवजह घरवालों से करता था लड़ाई

जानकारी के अनुसार, मृतक नाबालिग पिछले कुछ दिनों से अपने घरवालों से बेवजह ही लड़ाई कर रहा था। परिवार के लोगों ने उसे समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह किसी की नहीं सुनता था। वह दिन भर अकेले ही अपने कमरे में रहता था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुसाइड करने की असली वजह क्या रही है।

 

 

 

यह भी पढ़े………………………..

पुलिस पन्नू के खिलाफ करेगी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक कानून के तहत कार्यवाही

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माई सर्कल ऐप पर राजेश का लगा 2.10 करोड़ का जैकपॉट

Spread the love THE NEWS WARRIOR 10/05/2022 वेटर पर किस्मत हुई मेहबान ड्रीम-11 पर पहले जीते थे 2 करोड़ रुपये ऊना:- कहते हैं भगवान जब देता है तो वास्तव में छप्पर फाड़ कर देता है।  यह कहावत सच साबित हो रही हैं गगरेट के काफी हाउस में वेटर का काम  वाले […]

You May Like