हिमाचल: नौ जिलों में आज भारी बारिश व आंधी का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 18 Second

THE NEWS WARRIOR
04 /05 /2022

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट

आज नौ जिलों में भारी बारिश व आंधी की चेतावनी

बारिश के बाद तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट दर्ज

पांच मई तक लगातार बारिश व आंधी चलने की संभावना

हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। बारिश ने गर्मी से दिलाई है। प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना है। नौ जिलों में आंधी, ओलावृष्टि व भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज तीन जिलों लाहुल स्पीति, किन्नौर व बिलासपुर को छोड़कर अन्य नौ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। ताजा बारिश के बाद तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गइ है। मौसम विभाग के अनुसार कल पांच मई तक लगातार बारिश व आंधी चलने की संभावना है।

करीब ढाई महीने बाद हुई बारिश

प्रदेश में करीब ढाई महीने बाद हुई बारिश से सूखे जैसे हालात में सुधार हुआ है। गर्मी से राहत मिली है। चोटियों पर हिमपात व कई क्षेत्रों में बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश कृषि व बागवानी के लिए लाभदायक है। जिन क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई, वहां फसलों को नुकसान हुआ है। इससे किसानों व बागवानों की दिक्कत बढ़ी है। कुछ दिन पहले राज्य में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। मंगलवार को शिंकुला व बारालाचा दर्रे समेत चोटियों पर हिमपात हुआ। राजधानी शिमला में आंधी के साथ तीन घंटे बारिश हुई। शिमला में सबसे अधिक 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बारिश से हुआ नुकसान

शिमला की डूमी पंचायत में घरों मेंं बारिश का पानी भरने से नुकसान हुआ। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज (आइजीएमसी) में आपातकाल विभाग व माइनर ओटी में पानी भर गया। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ा। कृष्णानगर में नालों के ब्लाक होने से पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे एक घर की दीवार गिर गई। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में आंधी से पांच पेड़ गिरे। इंदौरा के घंडरां में बिजली गिरने से सात भैंसेें मारी गईं।  मनाली-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहुली के पास पहाड़ी दरकने से पांगी का संपर्क कट गया है। उधर, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मंगलवार को रोहतांग दर्रा बहाल कर दिया है।

ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह 

शिमला व जिले के ऊपरी क्षेत्रों व मंडी, चंबा व कुल्लू जिले में कुछ सेब बागवानों को ओलावृष्टि से नुकसान उठाना पड़़ा। खेतों में रखी गेहूं भी भीग गई। आम, प्लम, खुमानी को भी नुकसान पहुंचा है।

 

चंबा में 11.3 डिग्री तक गिरा पारा

हिमपात व बारिश से चंबा मेंं सबसे अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। यहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलंग में 6.3 डिग्री, डलहौजी में 5.8 डिग्री, धर्मशाला में 5.6 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला: इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, रोजगार की नहीं है कोई गारंटी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 04 /05 /2022 आइजीएमसी में इंटर्न डॉक्टरों ने बुधवार सुबह 11 बजे सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा छह मई काे नया बैच हाेगा पास  आउट रोजगार की नहीं है कोई गारंटी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं हैं काेई प्लान  शिमला:- सेव द सेवियर, नीट […]

You May Like