घुमारवीं की तमन्ना शर्मा को आत्मरक्षा क़लम के बिजनेस आइडिया के लिए मध्य प्रदेश में किया सम्मानित

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 52 Second

*घुमारवीं की तमन्ना शर्मा को आत्मरक्षा क़लम के बिजनेस आइडिया के लिए मध्य प्रदेश में किया सम्मानित

*बनाया एक ऐसा पैन जो जीपीएस और चाकू जैसे उपकरणों से होगा लैस

The News Warrior

18 मार्च

आज़ादी का अमृत महोत्सव” के तहत हुई प्रतियोगिता में आत्मरक्षा क़लम के बिजनेस आइडिया के लिए घुमारवीं की तमन्ना शर्मा को डॉ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर मध्यप्रदेश में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिलासपुर के छोटे से गांव की इस लड़की ने यह उपलब्धि प्राप्त कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

तमन्ना मूलतः गांव बम, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर, की निवासी है। वर्तमान में एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर 36ए चंडीगढ़ में बीए- प्रथम वर्ष की छात्रा है। हाल ही में 15 मार्च, 2022 को डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश में आयोजित पुरस्कार समारोह में भाग लिया। उसने “आत्मरक्षा कलम” (एक ऐसा पैन जो जीपीएस और चाकू जैसे उपकरणों से लैस होगा) का नमूना तैयार कर एक नवीन व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किया।

इस पैन का प्रयोग मुसीबत के समय सुरक्षा उपकरण के रूप में किया जा सकता है। तमन्ना के इस बिसनेस आइडिया को “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के तहत उपर्युक्त विश्वविद्यालय के कौशल विकास, प्लेसमेंट और स्टार्टअप सेल में प्रस्तुत किया गया था। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तमन्ना के बिजनेस आइडिया को प्रथम स्थान पर चयनित किया गया। उसे पुरस्कार राशि के रुप में 5100/- रुपए और विश्वविद्यालय के कुलपति से एक योग्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है।

इसके अतिरिक्त तमन्ना ने खेल-कूद (कलात्मक जिमनास्टिक) में भी राष्ट्रीय स्तर अपना लोहा मनवाया है। 7 मार्च, 2022 को पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित इंटर कॉलेज जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में 4 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। वह चण्डीगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया की रजत पदक विजेता भी रह चुकी हैं। जनवरी, 2020 में गुवाहाटी और फरवरी, 2020 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं।

अपनी खेल गतिविधियों के साथ वह पढ़ाई में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उसने कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड से 93% अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। तमन्ना अपनी अब तक की सभी उपलब्धियों का श्रेय अपनी माता सविता शर्मा, पिता सुरेश शर्मा और अपने गुरुजनों को देती है। तमन्ना अपने उपकरण को साकार रुप प्रदान करने के लिए इन्वेस्टर्स की राह भी तलाश रही है ताकि इस पैन को मार्केट में उतारा जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार

Spread the love THE NEWS WARRIOR 19/03/2022 राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए 21 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मार्च को सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा मतदान दो अप्रैल तक चुनाव की प्रक्रिया कर ली जाएगी पूरी हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के डॉ. वाईएस […]

You May Like