हिमाचल की कला, संस्कृति, पर्यटन की जानकारी पहुंचेगी देश-विदेश : अनुराग ठाकुर

0 0
Spread the love
Read Time:6 Minute, 10 Second

 

the news warrior

16 फरवरी 2023

 

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को  पीटरहॉफ शिमला से दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की लगभग 70 लाख आबादी को 24 घंटे डीडी हिमाचल प्रसारण के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले मंत्री हैं, इसलिए यह सेवा शुरू हो पाई है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने की थी और  समय के साथ-साथ दूरदर्शन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन आए।

 

यह भी पढ़ें : चम्बा के बालू में 110 पदों के लिए इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू

 

पर्यटन बढ़ने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलों का आधारभूत ढांचा मजबूत करने की आवश्यकता है, जिसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र की अन्य योजनाओं में भी हिमाचल प्रदेश को उसका हक मिलना चाहिए। हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी पर्यटन पर निर्भर करती है तथा डीडी हिमाचल पर पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रमों से इस क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा तो इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा राज्य सरकार ने इनके दोहन के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत अधोसंरचना सृजित की जा रही है ताकि यहां पर उनकी यात्रा आरामदायक एवं सुविधाजनक हो।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इन दवाईयों की कीमतों में बढ़ोतरी , इंजेक्शन के दाम 15 फीसदी तक बढ़े

 

पर्यटन क्षमता को देश व विदेश में किया जाए प्रसारित

मुख्यमंत्री ने प्रसार भारती प्राधिकरण से आग्रह कि वे हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पर्यटन क्षमता को देश व विदेश में प्रसारित करें ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां भ्रमण पर आएं। इससे न केवल प्रदेश के लोगों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि उन्हें प्रदेश की खूबसूरत वादियों से रूबरू होने का सुअवसर प्राप्त होगा।

 

डीडी हिमाचल डीटीएच पर भी होगा उपलब्ध

इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ने  कहा कि यह हिमाचल के लिए ऐतिहासिक दिन है,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से हिमाचल में दूरदर्शन चैनल का 24 घंटे प्रसारण शुरू हुआ ।उन्होंने कहा कि इसमें आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। डीडी हिमाचल डीटीएच पर भी उपलब्ध होगा, जिसके माध्यम से प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पर्यटन व धार्मिक स्थलों, खेल गतिविधियों तथा विभिन्न उपलब्धियों से संबंधित जानकारी देश और दुनिया तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि इस चैनल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और इसके लिए राज्य के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम किया जाएगा। साथ ही, हिमाचल प्रदेश के लोक संगीत को भी एक बेहतरीन मंच प्राप्त होगा, जिसके लिए दूरदर्शन के प्रसिद्ध कार्यक्रम चित्रहार की तर्ज पर हिमाचली संगीत पर कार्यक्रम प्रसारित किया जाए।

 

आधे-आधे घंटे के तीन समाचार बुलेटिन किए जाएंगे प्रसारित

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस चैनल के माध्यम से देश की आजादी में भूमिका निभाने वाले देवभूमि के स्वतंत्रता सेनानियों तथा सेना में सेवाएं देने वाले वीर सैनिकों के साहस की शौर्य गाथाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। उन्होंने कहा कि डीडी हिमाचल पर आधे-आधे घंटे के तीन समाचार बुलेटिन प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का इवेंट के रूप में लाइव प्रसारण किया जाएगा तथा हिमाचल प्रदेश से जुड़ी सभी जानकारियां डीडी हिमाचल पर उपलब्ध होंगी।

 

यह भी पढ़ें : घुमारवीं पुलिस ने 25.51 ग्राम चिट्टे के मामले का चौथा आरोपी पकड़ा  

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल मास्टर गेम्स में हिमाचल प्रदेश ने जीता स्वर्ण व रजत पदक

Spread the love the news warrior 16 फरवरी 2023   शिमला : पांचवी राष्ट्रीय मास्टर गेम्स में हिमाचल  ने जीता स्वर्ण व रजत पदक हासिल किया है । इस प्रतियोगिता  का आयोजन 11 फरवरी से 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी के काशी विश्वविद्यालय में हुआ। इस प्रतियोगिता में […]

You May Like