पंजाब के नए मुख्यमंत्री पर MeToo के आरोप, हाथी की सवारी ने बनाया मुख्यमंत्री
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और अब पंजाब के नए मुख्यमंत्री कैबिनेट मिनिस्टर और तीन बार के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी होंगे। आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बनेंगे। वह 58 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का विवादों से पुराना नाता है। अब उनके मुख्यमंत्री बनने कि जैसे ही खबर सामने आई उनके पुराने विवाद भी सुर्खियों में आ गए हैं। वर्ष 2018 में एक महिला आईएएस अधिकारी को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के कारण उन पर MeToo के आरोप भी लगे हैं। पंजाब के इस समय के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह को माफी मांगने के लिए कहा था। जिसके बाद मामला शांत हो गया लेकिन यह मामला इस साल मई महीने में फिर से एक बार सुर्खियों में आया था। पंजाब महिला आयोग की अध्यक्षा मनीषा गुलाटी ने चरणजीत सिंह पर कार्यवाही की मांग की थी। उनके मुख्यमंत्री बनने की खबर के बाद अब ट्विटर पर #MeToo ट्रैंड होने लगा है
यह भी पढ़े – पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी भी ले सकते हैं शपथग्रहण समारोह में हिस्सा।
हाथी की सवारी कर बनना चाहते थे मुख्यमंत्री
इसके साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी तब भी सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अपने खरड़ स्थित घर पर हाथी की सवारी की थी और उस समय यह खबर सामने आई थी कि एक ज्योतिषी ने उन्हें हाथी की सवारी करने के लिए कहा है जिससे वह पंजाब के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।
टॉस कर मिली थी कर्मचारियों को पोस्टिंग
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब राज्य की तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे हैं और 3 वर्ष पहले पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट में भर्ती की गई। इस समय 2 लेक्चरर एक ही स्थान पर पोस्टिंग चाहते थे। ऐसी स्थिति में चरणजीत सिंह चन्नी ने टॉस कर निर्णय किया था और जिस व्यक्ति का टेल आया था उसे मनमर्ज़ी की जगह पर पोस्टिंग मिल गई थी।