0
0
Read Time:1 Minute, 10 Second
The news warrior
3 जुलाई 2023
शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 7 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं 5 व 6 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 8 व 9 जुलाई को भी कई भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
दिन भर चली रही बादलों की आंख मिचौली
जोरदार एंट्री के बाद मानसून बीते तीन से चार दिनों के दौरान कमजोर पड़ा है। अब इसके रफ्तार पकड़ने की संभावना है। उधर, आज राजधानी शिमला सहित बिलासपुर व अन्य भागों में धूप और बादलों की आंख मिचौली चली रही ।