पंचायत चुनाव – लाहौल स्पीति में दूसरे चरण में 80 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी
लाहौल स्पीति – प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में पंचायती राज की मतदान जारी है। आज दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। यह स्थिति में वोटिंग सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है लाहौल स्पीति की 16 पंचायतों में चुनाव जारी है जिनमें 8285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 4139 पुरुष और 4141 महिलाएं मतदाता शामिल है।
मतदान के लिए 80 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। वहीं 320 कर्मियों के अलावा 16 सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी मतदान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात है। सलग्रां, शकौली, तिंगरेट, जुंडा, किशौरी, मडग्राम, नालडा, रानिका, तांदी, शांशा, मूलिंग, यूरनाथ, कारदंग, कोलोग, गोंधला और सिस्सु में आज मतदान किए जा रहे हैं।
पंचायत चुनाव के परिणाम 1 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को जारी होंगे। जहां 1 अक्टूबर को ग्राम पंचायत प्रधान प्रधान और वार्ड सदस्य के परिणाम घोषित होंगे वही 4 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के मतों की गिनती होगी ब्लॉक मुख्यालय में सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। पंचायत चुनावों की पूरी प्रक्रिया 6 अक्टूबर को संपन्न होगी।