हिमाचल प्रदेश उपचुनाव -15.49 लाख करेंगे मतदान, वोटिंग मशीन को छू नहीं पाएंगे वोटर, ये रहेगा खास

0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 8 Second

प्रदेश की 5 सीटों पर 30 को उपचुनाव ,  2 को पता लगेगा हिमाचल का  मूड, 15.49 लाख मतदाता

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है प्रदेश की एक तिहाई जनता मतदान करेंगी।  लगभग 15 लाख 49 हज़ार मतदाता वोट डालेंगे।  वोट डालने से पहले प्रत्येक मतदाता को डिस्पोजेबल ग्लब दिए जाएंगे  जिससे इस बार मतदाता मशीन को नहीं छू सकेंगे। कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा यह व्यवस्था की जाएगी।  वही मशीन का प्रयोग करने के बाद डिस्पोजेबल को  वोटिंग स्थल पर ही  डस्टबिन में फेंक दिया जाएगा। 

इसके साथ-साथ बिना सैनिटाइजर और थर्मल स्कैन के बाद वोट डालने की अनुमति होगी।  इसके साथ ही 80 से अधिक आयु के बुजुर्गों समेत कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलट  से वोट डालने की सुविधा होगी। एक  पोलिंग स्टेशन पर 1000 से अधिक लोग वोट नहीं डाल पाएंगे।  यदि किसी पोलिंग स्टेशन पर 1000 से अधिक मतदाता है तो अतिरिक्त पोलिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। 

 प्रदेश में 28 अक्टूबर की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा।  30 को प्रदेश में मतदान होंगे  वही 2 तारीख को हिमाचल के मूड का पता चलेगा।  उपचुनाव को लेकर किसी भी प्रकार के  रोड शो की अनुमति नहीं होगी।  किसी भी प्रकार की रैली का आयोजन नहीं किया  जाएगा।  डोर टू डोर प्रचार में  अधिक संख्या में भीड़  एकत्रित नहीं होगी।  प्रत्याशी पांच लोगों के साथ डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे।  प्रत्याशी के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने पर उसके साथ 20 वाहन  अलाउड होंगे।   यह वाहन 50% क्षमता के साथ  चलेंगे।

 वहीं जिन कर्मचारियों की ड्यूटी इलेक्शन में होगी उन सभी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाई जाएंगी।  यदि किसी को  सिर्फ एक डोज लगी है तो दूसरी डोज भी लगवाई जाएगी। चुनावों को लेकर प्रदेश में 312 अतिरिक्त पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।  मंडी संसदीय क्षेत्र पहले से ही 2113 स्टेशन पहले से है अब 252 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।  इसके साथ ही में  जुब्बल कोटखाई में 8 नए पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।  इसके साथ ही  बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर का प्रयोग भी किया जाएगा।  आपको बता दें कि किनौर, लाहौल स्पीति और चंबा जिला के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है जिस कारण यह रास्ते बंद हो जाते हैं।  

8 जिलों में आचार संहिता लागू

इसके साथ ही प्रदेश के 8 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है इन 8  जिलों में मंडी है  मंडी संसदीय क्षेत्र के दायरे में आने वाले मंडी कुल्लू लाहौल स्पीति चंबा  और किन्नौर जिला शामिल है। इसके साथ शिमला  सोलन और कांगड़ा जिला में भी आचार संहिता लागू रहेगी। प्रदेश के अन्य 4 जिलों में आचार संहिता नहीं होगी। 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलेक्ट्रिक कार में दिल्ली से काजा पहुंचे पर्यटक,एडीएम मोहन दत शर्मा ने पर्यटक को दिया प्रशस्ति पत्र।

Spread the love इलेक्ट्रिक कार में दिल्ली से काजा पहुंचे पर्यटक,एडीएम मोहन दत शर्मा ने पर्यटक को दिया प्रशस्ति पत्र।   29 सितंबर 2021   इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से दिल्ली से काजा तक अब आसानी से पहुंचा जा सकता है। दिल्ली के रहने वाले पर्यटक अन्जैय इलेक्ट्रिक कार के […]

You May Like