हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आज भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 34 Second
THE NEWS WARRIOR
20/06/2022

सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पदाधिकारियों को देंगे चुनावी टिप्स,

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी लेंगे सम्मेलन में भाग

हमीरपुर:-

हिमाचल प्रदेश में  विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा रणनीति बनाने में जुट गई है। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के बड़े नेताओं को चुनावी टिप्स दिए जा रहें हैं। इसी के तहत आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में त्रिदेव सम्मेलन के जरिए  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पदाधिकारियों को चुनावी टिप्स देंगे वहीं, सम्मलेन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र कंवर, राजिंद्र गर्ग व विक्रम ठाकुर भी भाग लेंगे।

यह भी पढ़े:-

युवा समाजसेवी हरीश नड्डा ने बांटी स्पोर्ट्स किट,युवा देश का भविष्य, नशे से रहें दूर खेलें और रहें फिट

जीत को सुनिश्चित बनाने का मूल मंत्र देंगे केंद्रीय मंत्री

मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा के पदाधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांवों तक पहुंचाने की रणनीति को भी तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 1 हजार 875 मतदान केंद्रों के 5 हजार 625 बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बूथ लेवल एजेंट को चुनावी वर्ष में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाने का मूल मंत्र देंगे।

 

यह भी पढ़े:-

घुमारवीं पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चरस के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'अग्निवीर' योजना को नहीं लिया जाएगा वापिस- भारतीय सेना

Spread the love THE NEWS WARRIOR 20/06/2022 अग्निवीर’ को सियाचिन और अन्य क्षेत्रों में नियमित सैनिकों की तरह मिलेगा भत्ता  देश सेवा में जीवन कुर्बान करने वाले ‘अग्निवीर’ को मिलेगा एक करोड़ रुपये का  मुआवजा  नई दिल्ली:- केंद्र सरकार की नई सेना भर्ती ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में देशभर में […]

You May Like