चंबा जिला के शिक्षक आशीष बहल को मयगोव में सक्रिय भागीदारी हेतु भारत सरकार ने किया सम्मानित
THE NEWS WARRIOR
DELHI – 5 DECEMBER 21
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 12 मार्च 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव अभियान की शुरुआत की गई थी।“आजादी का अमृत महोत्सव” अभियान के तहत अब तक लगभग सात हजार कार्यक्रम आयोजित किये हैं।
दिल्ली में आज़ादी के अमृत महोत्सव में सम्मान मायगोव के समारोह में देश भर के क्रिएटिव लोगों के साथ देश भर के 2 करोड़ यूजर में से 100 लोगों को इसमें हिस्सा लेने के लिए भारत सरकार ने आमंत्रित।किया था I इस कार्यक्रम में देश की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ आईडिया डिस्कशन किया गया।
इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के रहने वाले शिक्षक आशीष बहल को भी हिस्सा लेने के लिए भारत सरकार ने आमंत्रित।किया था I इन्हें मायगोव में सक्रिय भागीदारी हेतु दिल्ली में सम्मानित किया गया। मयगोव के माध्यम से आशीष बहल की गतिविधियों को कई बार सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा भी शेयर किया गया था तथा स्लोगन राइटिंग में पहला स्थान भी हासिल हुआ था I ज्ञात रहे इससे पहले आशीष बहल को 2020 में केंद्र सरकार ने बेस्ट टीचर इनोवेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया थाI
इसके अलावा इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया फेसबुक , ट्विटर, चिंगारी, कू एप्प, गूगल इत्यादि के प्रतिनिधियों ने भविष्य में डिजिटल क्रांति के ऊपर चर्चा की तथा मायगोव को कैसे आम जन तक पंहुचाया जायेगा इस पर विचार विमर्श किया गया।