चंबा: पहाड़ से आए मलबे में दो मंजिला आलीशान घर व लग्‍जरी कार दफन

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 0 Second

THE  NEWS WARRIOR
22 /08 /2022

भूस्‍खलन में प्रकाश चंद  को करीब एक करोड़ का नुकसान होने के अनुमान

चंबा:

जिला चंबा में भटियात की टुंडी पंचायत के मैहली गांव में भारी भूस्खलन की चपेट में आने से एक दोमंजिला मकान और पशुशाला पूरी तरह से जमींदोज हो गए। इस भूस्‍खलन में प्रकाश चंद पुत्र नारद राम को करीब एक करोड़ का नुकसान होने के अनुमान लगाया जा रहा है। मकान के जमींदोज होने के साथ ही उसमें रखा सामान, करीब 15 लाख की कार, स्कूटी सहित गहने भी मिट्टी में मिल गए। गनीमत यह रही कि जिस समय मकान भूस्खलन की चपेट में आया, उस समय अंदर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

विदेश में रहता है परिवार

बताया जा रहा है कि उक्त परिवार विदेश में रहता था। ऐसे में मकान की देखरेख रिश्तेदारों द्वारा ही की जाती थी। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों भारी वर्षा के कारण मकान के ऊपर की तरफ लगती पहाड़ी से भूस्खलन होना शुरू हो गया था। धीरे-धीरे शुरू हुए भूस्खलन ने कुछ ही घंटों में विकराल रूप धारण कर लिया। ऐसे में भूस्खलन से पहले जो मकान अपने स्थान पर खड़ा दिखाई दे रहा था, वह कुछ ही पलों में भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दबकर आंखों से ओझल हो गया। मकान के जमींदोज होने के कारण उक्त परिवार को काफी नुकसान हुआ है। बहरहाल, प्रशासन की ओर से रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही नुकसान का सही पता चल पाएगा।

वाहनों की आवाजाही बाधित

इसके अलावा जिलेभर में भारी वर्षा के कारण पटरी से उतरी जिंदगी दोबारा पटरी पर नहीं लौट पाई है। लाहड़ू-चुवाड़ी-जोत मार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित है। लाहड़ू-तुनुहट्टी मार्ग पर भी विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। ऐसे में यहां से भी वाहनों की आवाजाही बाधित है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

प्रकितक आपदा ने जिन लोगों को निगला है उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं होगी : जयराम ठाकुर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी-पठानकोट एनएच पर कार और स्कूटी की टक्कर, दोनों घायल टांडा रेफर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 22 /08 /202 हादसे में स्कूटी चालक व सवार गंभीर रूप से घायल पठानकोट पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगल में कांगड़ा से पठानकोट की ओर जा रहे स्कूटी सवार और यू-टर्न कर रही कार की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक व […]

You May Like