पद्म पुरस्कार-2023 के लिए नामांकन 15 सितंबर 2022 तक खुले

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 46 Second

THE  NEWS WARRIOR
28/07 /2022

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगे नामांकन

दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसाएं 1 मई 2022 से जारी हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कारों में शामिल

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री नाम से ये पद्म पुरस्कार देश के सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के जरिए विभिन्‍न क्षेत्रों में लोगों के ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य या योगदान’ को सराहा जाता है। ये पुरस्‍कार सभी क्षेत्रों/विषयों जैसे कि कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग, इत्‍यादि में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए नहीं हैं पात्र 

जाति, पेशा, पद या महिला-पुरुष के आधार पर भेदभाव किए बिना ही सभी व्यक्ति ये पुरस्कार पाने के पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़ सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत लोगों सहित समस्‍त सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।

नि:स्वार्थ भाव से समाज की कर रहे हैं सेवा 

सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ के रूप में तब्‍दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकन/अनुशंसा करें। उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच सराहे जाने के योग्‍य हैं और जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं।

800 शब्द होने चाहिए शामिल 

नामांकन/अनुशंसा में वे सभी संबंधित विवरण शामिल होने चाहिए जो उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट किए गए हैं, जिसमें एक विवरणात्मक या अनुशंसित उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्‍लेख किया जाना चाहिए।

गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध 

इस संबंध में विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियम वेबसाइट की https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक पर उपलब्ध हैं।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला, कॉलेज और यूनिवर्सिटी शिक्षकों के युजीसी स्केल को मंजूरी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेस वार्ता शिमला में हुई संपन्न

Spread the love THE  NEWS  WARRIOR 28 /07 /2022 3 लाख विद्यालयों में एक साथ स्वतंत्रता अमृत महोत्सव के किए जाएंगे कार्यक्रम शिमला: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ )की प्रेस वार्ता आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया शिमला में संपन्न हुई जिसमें अखिल भारतीय सचिव पवन मिश्रा […]

You May Like