68 साल फिर से टाटा की हुई एअर इंडिया, सरकार ने टाटा संस की बोली स्वीकारी।
1 अक्टूबर 2021
एअर इंडिया अब टाटा की हो गई है। 68 साल बाद फिर टाटा ने एअर इंडिया को खरीद लिया है। सरकार ने टाटा संस की बोली को स्वीकार कर लिया है। सरकार ने पूरी सौ प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बेचने के लिए टेंडर मंगवाएं थे। एयर इंडिया की दुसरी कंपनी एयर इंडिया सेटस में सरकार इसी के साथ 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बेचेगी। एयर इंडिया के लिए जो कमेटी बनी है उसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, कामर्स मंत्री पीयूष गोयल, और ज्योतिरादित्य सिंधिया थे।एयर इंडिया का रिजर्व प्राइस 15 से 20 हजार करोड़ रुपए रखा गया था।
1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से हुई थी शुरुआत
यानी टाटा के साथ सरकार का सौदा पक्का होने से विमानन कंपनी की 68 साल बाद ‘घर वापसी’ होगी। टाटा समूह ने अक्तूबर 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से एयर इंडिया की शुरुआत की थी। वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद एक राष्ट्रीय एयरलाइंस की जरूरत महसूस हुई। ऐसे में भारत सरकार ने एयर इंडिया में 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया। इसके बाद 1953 में भारत सरकार ने एयर कॉर्पोरेशन एक्ट पास किया और फिर टाटा समूह से इस कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी खरीद ली।