the news warrior
14 जनवरी 2023
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मण्डी जिला के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में जिला स्तरीय मकर सक्रांति मेले में भाग लिया | इस अवसर पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया | उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के पश्चात सरकार ने सर्वप्रथम यह निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विधायकों को हिमाचल भवन/सदन और राज्य सरकार के परिधि गृहों में आम जनता के समान ही कमरों के किराए का भुगतान करना होगा | हिमाचल भवन, हिमाचल सदन और प्रदेश के परिधि गृहों में ठहरने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विधायक भी 200 रुपये के बजाए 1200 रुपये अदा करेंगे |
500 रुपये का उत्सव अनुदान देने का निर्णय
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ज़रूरतमंद बच्चों विशेषकर अनाथ, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है | उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाल देखभाल संस्थानों, नारी सेवा सदनों, शक्ति सदनों और वृद्धाश्रमों के आवासियों को त्यौहार मनाने के लिए 500 रुपये का उत्सव अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है|
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 101 करोड़ रुपये की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करने का निर्णय लिया है ताकि ज़रूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा सके |
ops बहाली से 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और मानवता की दृष्टि से मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में ओपीएस लागू करने की घोषणा की है | उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से राज्य के 1.36 लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारी लाभान्वित होंगे |
युवाओं को रोज़गार प्रदान करने में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी
साथ ही उन्होंने युवाओं को विश्वास दिलाया है कि सरकार उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करेगी | कि राज्य सरकार प्रतिदिन 10 लीटर गाय का दूध, 80 रुपये प्रति लीटर की दर से और प्रतिदिन 10 लीटर भैंस का दूध, 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगी | उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को रोज़गार मिलेगा और वे खेती को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे|
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सेन नेगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह करसोग क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है कि एनपीएस कर्मचारियों के लिए ओपीएस की ऐतिहासिक घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र का दौरा किया है | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक दूरदर्शी और करिश्माई नेता हैं जो ऐतिहासिक निर्णयों के लिए जाने जाते हैं|इस अवसर पर मेला समिति के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कपिल ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का भी आग्रह किया।इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गए |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधानसभा चुनाव में करसोग से कांग्रेस प्रत्याशी महेश राज, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे |