मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आज भरेंगे नामांकन, जयराम ठाकुर भी रहेंगे मौजूद

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 57 Second

 

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आज भरेंगे नामांकन, जयराम ठाकुर भी रहेंगे मौजूद

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में कारगिल वॉर के हीरो रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर आज नामांकन भरेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में मौजूद रहेंगे वहीं संसदीय क्षेत्र के तमाम नेता और मंत्रियों को भी इस मौके पर मौजूद होने के लिए कहा गया है।

आज ही भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए गए हैं जिनमें मंडी लोकसभा सीट से रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का मुकाबला करेंगे। रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर मंडी जिला से संबंध रखते हैं। वह अपने नेतृत्व में 18 ग्रेनेडियर में टाइगर हिल और तोलोलिंग पर भारतीय ध्वज फहरा चुके है। वही कारगिल युद्ध में भी जीत का रास्ता इनके द्वारा तैयार किया गया था।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह कल अपना नामांकन भरेंगे। इसकी जानकारी विक्रमादित्य सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करते हुए दी गई। प्रतिभा सिंह 8 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे मंडी से मंडी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दर्ज करेगी।

अर्की से भाजपा प्रत्याशी रतन पाल सिंह आज की नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैहल और राजीव बिंदल मौजूद रहेंगे। वही जुब्बल कोटखाई और फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशियों द्वारा कल नामांकन भरा जाएगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी नामांकन के समय मौजूद रह सकते हैं।

 

यह भी पढ़े – The News Warrior की खबर पर मोहर, उपचुनाव में यह होंगे भाजपा प्रत्याशी,The News Warrior ने पिछले कल ही बता दिया था भाजपा किसको प्रत्याशी उतार सकती है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी लोकसभा में मुकाबला सहानुभूति (प्रतिभा सिंह) Vs राष्ट्रवाद ( रि. ब्रिगेडियर खुशाल सिंह)

Spread the love मंडी लोकसभा में मुकाबला सहानुभूति (प्रतिभा सिंह) Vs राष्ट्रवाद ( रि. ब्रिगेडियर खुशाल सिंह) मंडी – हिमाचल प्रदेश में चुनावों में भाजपा और कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशियों के नाम का इंतजार अब खत्म हो गया है। लंबी जद्दोजहद के बाद अब भाजपा द्वारा मंडी संसदीय सीट […]

You May Like