The News Warrior की खबर पर मोहर, उपचुनाव में यह होंगे भाजपा प्रत्याशी, पढ़िए पूरी खबर।
07 अक्टूबर 2021
हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। द न्यूज वारियर की खबर सही और सटीक साबित हुई। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी ने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को टिकट दिया है। वहीं जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से नीलम सरायक को टिकट दिया गया है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से रतनपाल सिंह को मौका दिया गया है। वहीं फतेहपुर विधानसभा सीट से बलदेव ठाकुर के नाम पर मोहर लगी है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के विजयरथ को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दें।
The News Warrior ने पिछले कल ही जुब्बल कोटखाई की सीट के लिए खबर जारी कर दी थी कि हाईकमान परिवारवाद के पक्ष में नहीं है। चेतन सिंह बरागटा के टिकट पर संकट आ सकता है, वहीं आज जुब्बल कोटखाई से नीलम सरैयक को टिकट दिया गया है।