0
0
Read Time:1 Minute, 32 Second
The news warrior
27 मार्च 2023
चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे अब दिल्ली में सिविल जज के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। प्रियंका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की है ।
यह भी पढ़ें : शिमला में सचिवालय कर्मचारी ने जंगल में फंदा लगाकर की आत्महत्या
माता-पिता, व अध्यापकों को दिया श्रेय
बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की। वर्तमान में प्रियंका हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही न्यायिक सेवा परीक्षा पास की है। प्रियंका ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता, व अध्यापकों को दिया है। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम और लग्न से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है।