मनाली-लेह मार्ग पर दरका पहाड़, वाहनों की आवाजाही बंद

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 15 Second

THE NEWS WARRIOR
27/07/2022

भारी भरकम पत्‍थर गिरने से आवाजाही बंद,वाहनों की लगीं कतारें

मनाली:-

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। इस कारण जगह-जगह भूस्‍खलन से नुकसान की सूचनाएं भी आ रही हैं। नेहरुकुंड में रात नौ बजे भूस्खलन हुआ, जिससे मनाली लेह मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। लेह से आ रहे बड़े वाहन पलचान में रुके हुए हैं, जबकि मनाली से जा रहे बड़े वाहन बाहंग में रोके गए हैं। सड़क बंद होने से सभी की दिक्कत बढ़ गई है। रात को भूस्खलन की जानकारी मिलते ही मनाली प्रशासन सतर्क हो गया। रात नौ बजे पुलिस जवान पलचान और बाहंग में तैनात हो गए। उन्होंने वाहनों को आने जाने पर रोक लगा दी।

जगह-जगह गिर रहे बड़े बड़े पत्थर

नेहरुकुंड से कुलंग तक पहाड़ी से जगह-जगह बड़े बड़े पत्थर गिर रहे हैं। जगह जगह पत्थर गिरने से जोखिम बढ़ गया है। भूस्खलन की सूचना मिलते ही बीआरओ ने रात को सड़क बहाली शुरु कर दी। लेकिन पत्थर गिरने के कारण बहाली रोकनी पड़ी। सुबह होते ही बीआरओ ने सड़क बहाली शुरू की है।

सतर्क होकर चलाएं वाहन 

एसडीएम मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि नेहरुकुंड में भूस्खलन से मनाली लेह मार्ग बंद हो गया है। उन्होंने बताया छोटे वाहन नेहरुकुंड से बाया बुरुआ पलचान भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। लोगों से आग्रह है कि भूस्खलन वाले क्षेत्र में सतर्क होकर वाहन चलाएं।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

दिल्ली में हुए सड़क हादसे से गमगीन हिमाचल, तीन महिलाओं की गई जान-दो घायल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुन्गा में बेटे ने मां की तलवार से काट कर कर दी हत्या

Spread the love THE NEWS WARRIOR 27 /07 /2022 भाई पर भी हमला कर दिया जिसमें भाई भी  हुआ जख्मी शिमला:- बीती रात शिमला के समीप जुन्गा के ठुंड गांव में 35 साल के रामेश्वर नाम के एक व्यक्ति ने अपनी 55 साल की मां की तलवार से काट कर […]

You May Like