हिमाचल प्रदेश: काजा में पहली बार होगी पुरुषों की आइस हॉकी चैंपियनशिप

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 31 Second

THE NEWS WARRIOR
10 /03 /2022

पहली बार होने जा रही है हिमाचल में पुरुषों की आइस हॉकी चैंपियनशिप

13 से 20 मार्च तक होगी प्रतियोगिता

आईटीबीपी, लद्दाख स्काउट, हिमाचल प्रदेश, यूटी लद्दाख, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमें लेंगी हिस्सा

हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल के काजा में पहली बार पुरुषों की आइस हॉकी चैंपियनशिप होने जा रही हैं । हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा आइस रिंक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यहां पहली बार पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता होने जा रही है। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से प्रतियोगिता के बारे में लाहौल-स्पीति एसोसिएशन को मेजबानी का पत्र भी मिल गया है।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रशासन कर रहा है भरपुर प्रयास

यह प्रतियोगिता 13 से 20 मार्च तक होगी। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल-स्पीति का प्रतिनिधिमंडल इसके  तहत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक वर्मा से मिला और इस मेजबानी मिलनी की सूचना दी। एडीसी अभिषेक वर्मा ने कहा कि काजा में पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होना बड़ी बात है। प्रतियोगिता को लेकर प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

12 मार्च तक सभी टीमें पहुंच जाएंगी काजा

12 मार्च तक सभी टीमें काजा पहुंच जाएंगी।प्रतियोगिता में आईटीबीपी, लद्दाख स्काउट, हिमाचल प्रदेश, यूटी लद्दाख, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन पर आइस हॉकी एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जिंदी भी मौजूद रहेंगे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………………………

लंबे अंतराल के बाद अटल टनल हुई बहाल, शाम तीन बजे तक वाहनों की वापसी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: चौपाल में कार दुर्घटना, महिला की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Spread the love THE  NWES WARRIOR 10 /03 /2022 खाई में गिरी कार महिला की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल हादसा चौपाल उपमंडल के चलौंथा गांव में देर शाम पेश आया कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।  चालक संत राम के खिलाफ मुकद्दमा […]