क्रिकेट: अब नए नियमों के साथ खेले जायेगे आईपीएल मैच

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 38 Second
THE NEWS WARRIOR
15 /03 /2022

आई.पी.एल. में डी.आर.एस. से लेकर कैच आउट और रन आउट के नियमो में भी हुआ बदलाव

एक टीम के पास होंगे चार डी.आर.एस.

मांकड़िंग को माना जाएगा रन आउट

सुपर ओवर नहीं हुआ तो अंकतालिका के आधार पैर तय होगा विजेता

नई दिल्ली:-
इस बार आई.पी.एल. नए नियमों के साथ खेला जाएगा। आई.पी.एल. में डी.आर.एस. से लेकर कैच आउट और रन आउट के नियम भी बदल गए हैं। वहीं कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट के शेड्यूल में भी बदलाव की गुंजाइश रखी गई है। अगर कोरोना के कारण कोई टीम पूरे 11 खिलाड़ी मैदान में नहीं उतार पाती है तो वह मैच फिर से आयोजित कराया जाएगा। अगर बाद में भी मैच का आयोजन नहीं हो पाता है तो यह मामला तकनीकि समिति के पास जाएगा और समिति इस पर फैसला करेगी। आई.पी.एल.में पहले यह नियम था कि अगर कोरोना के कारण कोई मैच नहीं हो पाता है तो इसका फिर से आयोजन किया जाएगा। अगर दूसरी बार भी मैच का आयोजन नहीं हो पाता है तो जो टीम अपने 11 खिलाड़ी मैदान में नहीं उतार पाएगी उसे हारा हुआ मान लिया जाएगा। इसके साथ ही विपक्षी टीम को दो अंक दे दिए जाएंगे।
बदला डी.आर.एस. का नियम भी 

आई.पी.एल.में पहले एक पारी में एक डी.आर.एस. मिलता था। कुल मिलाकर मैच में दोनों टीमों के पास चार डी.आर.एस. होते थे। एक टीम के पास दो डी.आर.एस. होते थे, जिनमें से एक बल्लेबाजी और एक गेंदबाजी के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता था। क्रिकबज की खबर के अनुसार अब एक पारी में दो डी.आर.एस. होंगे। इसका मतलब है कि मैच में कुल आठ डी.आर.एस. होंगे। एक टीम के पास चार डी.आर.एस. होंगे। दो का इस्तेमाल बल्लेबाजी और दो डी.आर.एस. का इस्तेमाल गेंदबाजी के दौरान किया जा सकेगा। इसका मतलब है कि एक डी.आर.एस. बर्बाद होने पर भी टीमों के पास एक डी.आर.एस. बचा रहेगा, जबकि पहले ऐसा नहीं था।

 

 

कैच आउट के  नियम में बदलाव 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बी.सी.सी.आई ने तय किया है कि आई.पी.एल. 2022 में एम.सी.सी के नए नियम भी लागू किए जाएंगे। अब किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने पर नए बल्लेबाज को ही अगली गेंद खेलनी होगी। अब तक यह नियम था कि कैच पकड़े जाने से पहले अगर बल्लेबाजों ने छोर बदल लिए हैं तो नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज अगली गेंद खेलता था। हालांकि, जब कोई बल्लेबाज ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट होगा तो अगले ओवर की पहली गेंद दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज ही खेलेगा। अब आई.पी.एल. में भी मांकड़िंग को रन आउट की श्रेणी में माना जाएगा। अगर नॉन स्ट्राइक में खड़ा कोई बल्लेबाज गेंद फेंकी जाने से पहले क्रीज छोड़ देता है और गेंदबाज गिल्लियां बिखेर देता है तो उसे रन आउट माना जाएगा।

सुपर ओवर नहीं हुआ तो अंकतालिका के आधार पर विजेता का एलान

अगर प्लेऑफ या फाइनल मैच टाई हो जाता है और सुपर ओवर नहीं हो पाता है तो अंकतालिका में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। हालांकि, अधिकतर टाई मैचों में सुपर ओवर होता है और इसी के जरिए विजेता का एलान होता है। किसी सुपर ओवर के टाई होने की संभावना बेहद कम होती है।

 

यह भी पढ़िए ……………………………………………..
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर: अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्यांगना फुलां चंदेल को पहाड़ी कला-संस्कृति-सभ्यता राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित 

Spread the love THE NEWS WARRIOR 15/03/2022 21 अप्रैल को कुल्लू में आयोजित सम्मान समारोह में फुलां चंदेल को किया जाएगा सम्मानित पूजा नृत्य एवं घट नृत्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त कर चुका ख्याति सांस्कृतिक प्रेमियों में खुशी की लहर कुल्लू:- अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्यांगना फुलां चंदेल को पहाड़ी कला-संस्कृति-सभ्यता राष्ट्रीय पुरस्कार […]

You May Like