THE NEWS WARRIOR
15 /03 /2022
पी.एम. मोदी ने कहा फिल्म के जरिए लाया गया है सच को बाहर
फिल्म में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी का चित्रण
“द कश्मीर फाइल्स” कमाई के मामले में दिखा रही है कमाल
नई दिल्ली:-
“द कश्मीर फाइल्स” फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। हर कोई विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है। पी.एम. मोदी ने हाल ही में फिल्म की टीम से मुलाकात भी की थी। आज भाजपा संसदीय दल की बैठक में भी पी.एम. मोदी ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा की है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है उसे दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी बताया कि सत्य को दबाने के लिए एक इकोसिस्टम काम करता है। पी.एम. मोदी ने कहा कि इस फिल्म के जरिए सच को बाहर लाया गया है। सच को उजागर करने वाली इस तरह की फिल्में ज्यादा बननी चाहिए।
फिल्म में दर्शाई गई है 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों कि कहानी
आपको बता दें कि फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। “द कश्मीर फाइल्स” कमाई के मामले में भी कमाल दिखा रही है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म की कहानी में बहुत दम है। ”द कश्मीर फाइल्स” पटकथा और कहानी बुनने की कला को नई ऊंचाई देती हुई फिल्म है। दर्शकों की डिमांड के बाद फिल्म को देशभर में 2000 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है।
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने जताया पीएम का आभार
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पी.एम. का आभार जताते हुए लिखा था- “मैं अभिषेक अग्रवाल के प्रति आभारी हूं। आपने भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण सत्य को दिखाने की हिम्मत की और फिल्म को प्रोड्यूस किया। #TheKashmirFiles फिल्म अमेरिका में रिलीज हो रही है, इससे पी.एम. मोदी के विश्व स्तर पर नेतृत्व का पता चल रहा है।”
यह भी पढ़िए………………………………………………..