यूक्रेन में फंसे 116 हिमाचलीयों को वापिस लाने की विदेश मंत्रालय से मांग

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 4 Second

रूस और यूक्रेन के बीच बने युद्ध के हालात ने भारत की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।हिमाचल प्रदेश के गृह विभाग द्वारा यूक्रेन में फंसे हुए लोगों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है।

 

THE  NEWS WARRIOR 

17 /02 /2022

 शिमला;-

रूस और यूक्रेन के बीच बने युद्ध के हालात ने भारत की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। इसी बीच यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के 116 लोग फंसे होने की सूचना मिली है। आलम यह हैं की यूक्रेन पर रूस के हमले का डर बना हुआ है। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश के गृह विभाग द्वारा यूक्रेन में फंसे हुए लोगों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव रामसुभाग सिंह भी यूक्रेन में फंसे हिमाचल के लोगों को लाने के लिए विदेश मंत्रालय में बात कर रहे हैं। इंडिया और यूक्रेन के बीच इससे पहले दो फ्लाइटें चलती थीं, जो अभी बंद हैं। जो लोग यूक्रेन से वापस इंडिया आना चाहते हैं, उनके लिए एयर इंडिया सहित अन्य विशेष फ्लाइटें चलाई जा सकती हैं। सरकार द्वारा जल्द ही इस बारे फैसला लिया जा सकता है। यूक्रेन में फंसे हुए लोगों के लिए भारत सरकार ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किए हैं। हाल ही में भारतीय दूतावास द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिक, खासतौर से छात्र जिनका रुकना जरूरी नहीं है, वे अस्थायी रूप से निकलने पर विचार कर सकते हैं।

इसी के तहत  भारतीय नागरिकों को यूक्रेन और यूक्रेन के अंदर गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह भी दी गई है। यूक्रेन में भारतीय नागरिकों और भारत में उनके परिवारों के सवालों का जवाब देने के लिए यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित दूतावास के साथ-साथ विदेश मंत्रालय में भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। भारत सरकार इस समय यूक्रेन सरकार और उनके नागर विमानन प्राधिकरण से बात कर रही है, ताकि दोनों देशों के बीच ज्यादा से ज्यादा फ्लाइट्स का इंतजाम किया जा सके।

यूक्रेन में रहने वाले भारतीय छात्रों के परिवार ने उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के 116 लोगों के फंसे होने की पुष्टि प्रदेश के गृह सचिव भरत खेड़ा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के माध्यम से यूक्रेन में रह रहेलोगों  का डाटा एकत्रित किया जा रहा है, जिसमें अभी तक हिमाचल के 116 लोगों के यूक्रेन में होने का पता चला है। उन्होंने बताया कि इस बारे में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह भी फोर्न सर्विसेज में बात कर रहे हैं। भरत खेड़ा ने बताया कि यूक्रेन में रह रहे जो लोग वापस आना चाहते हैं, उन्हें लाने के लिए एयर इंडिया सहित अन्य विशेष फ्लाइटें चलाई जा सकती हैं, ताकि लोगों को सुरक्षित वापस पहुंचाया जा सके।

 

तीन गुणा महंगा हुआ टिकट ,  सरकार से  एयरलिफ्ट करने की मांग 

यूक्रेन में फंसे छात्रों ने एक न्यूज चैनल से वर्ता करते हुए बताया की फ्लाइट्स  का किराया तीन गुणा तक महंगा है।  उन्होंने सरकार से एयरलिफ्ट कराने की गुहार लगाई हैं । छात्रों ने बताया कि 20 जनवरी के बाद से फ्लाइट का किराया दो से तीन गुना बढ़ गया है। अब 60 से 80 हजार रुपए तक लग रहे हैं। छात्रों ने  मांग की हैं कि यदि  रशिया  युद्ध छेड़ता है, तो भारत सरकार कोरोना काल की तरह वंदे भारत मिशन चलाकर यूक्रेन से भारतीयों को लाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री का अबोहर दौरा , कहा पंजाब चाहता है डबल इंजन की सरकार

Spread the loveअबोहर की नई अनाज मंडी में जनसभा का आयोजन ;  शहर के सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ;  हजारों की संख्या में पुलिस जवान व पैरामिलिट्री फोर्स के जवान  शहर में तैनात ; THE NEWS WARRIOR  17 / 02 /2022  पंजाब ;- अबोहर की नई अनाज मंडी […]

You May Like