घुमारवीं कालेज में आयोजित किया जाएगा वैज्ञानिक साहित्य प्रोजेक्ट मानव दी ह्यूमन एटलस इनिसीएटिव।
09 अक्टूबर 2021
स्वामी विवेकानंद सरकारी कॉलेज घुमारवीं में 11 अक्टूबर 2021 को वैज्ञानिक साहित्य और परियोजना मानव विषय पर भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान पुणे और जीव विज्ञान विभाग स्वामी विवेकानंद सरकारी कॉलेज घुमारवीं के सोजन्न्य से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मानव प्रोजेक्ट जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई पहल है जिसका उद्देश्य मानव शरीर के सभी ऊतकों के आणविक नेटवर्क का एक एकीकृत डेटाबेस बनाना और मानव शरीर के कामकाज की समग्र तस्वीर प्राप्त करना है।
यह भी पढ़ें :
ऊना : 32 साल के शख्स ने लगाया फंदा, परिजनों ने पुलिस में की मामले की रिपोर्ट।
यह परियोजना कोशिकाओं और अंगों के स्तर पर वैज्ञानिक साहित्य से जानकारी निकालने और जोड़ने के लिए छात्रों और वैज्ञानिकों को इसके उपयोग को आसान बनाने का कार्य करती है । डेटाबेस के बनने से शोधकर्ताओं को वर्तमान ज्ञान में अंतराल की पहचान करने और रोग निदान में मदद मिलती है।
यह जानकारी कॉलेज के इनोवेशन प्रकोष्ठ की कॉर्डिनेटर डॉ. शिष्टा शर्मा, सहायक प्रोफ. जूलोजी ने दी। डॉ. शिष्टा शर्मा ने बताया की अब तक लगभग 150 छात्रों और शिक्षकों ने संगोष्ठी के लिए पंजीकरण करवा लिया है। डॉ. शिष्टा शर्मा ने बताया के सेमिनार के लिए डॉ अनुपमा हर्षल वाडावलीकर जो भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान पुणे में कार्यरत है, वो मुख्य वक्ता होंगी। प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने छात्रों और शिक्षकों को संगोष्ठी में भाग लेने और विज्ञान के इस नए क्षेत्र में अपने ज्ञान को समृद्ध करने के लिए प्रोत्साहित किया है तथा इस आओजन की सफलता की कामना की है।