24 वार्डों में भारी बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर काँग्रेस का कब्जा

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 42 Second

 

The news warrior 

4 मई 2023

शिमला : राज्य चुनाव आयोग की ओर से वीरवार को नगर निगम शिमला के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए हैं । इसके लिए सुबह 10 बजे से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में मतगणना की गई । काँग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर नगर निगम शिमला पर अपना कब्जा कर लिया है । काँग्रेस ने 34 वार्डों में से 24, भाजपा ने 9 व सीपीआईएम ने 1 वार्ड पर जीत हासिल की है । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी जीत हासिल करने पर शिमला की सम्मानित जनता, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और  पदाधिकारियों को बधाई दी है।

 

यह भी पढ़ें : कुल्लू : बंजार पुलिस ने 714 ग्राम चरस के साथ बिलासपुर का युवक किया गिरफ़्तार

 

किस वार्ड से कौन जीत देखें यह लिस्ट

 

  1. वार्ड नंबर-1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान विजयी घोषित की गईं हैं।
  2. वार्ड नंबर-2 रुल्दूभट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर ने जीत हासिल की है।
  3. वार्ड नंबर-3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल विजयी घोषित की गईं हैं।
  4. वार्ड नंबर-4 अनाडेल से कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
  5. वार्ड नंबर-5 समरहिल से सीपीआईएम के विरेंद्र कुमार विजयी घोषित हुए हैं।
  6. वार्ड नंबर-6 टूटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज ने जीत हासिल की है।
  7. वार्ड नंबर-7 मज्याठ से कांग्रेस की अनीता शर्मा विजयी घोषित की गई हैं।
  8. वार्ड नंबर 8 बालूगंज से कांग्रेस प्रत्याशी दलीप थापा चुनाव जीते।
  9. वार्ड नंबर-9 कच्ची घाटी से कांग्रेस प्रत्याशी किरण शर्मा विजयी घोषित।
  10. वार्ड नंबर-10 टूटीकंडी से कांग्रेस प्रत्याशी उमा कौशल विजयी घोषित।
  11. वार्ड नंबर-11 नाभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा विजयी घोषित।
  12. वार्ड नंबर-12 फागली वार्ड से भाजपा प्रत्याशी कल्याण धीमान ने जीत हासिल की है।
  13. वार्ड नंबर-13 कृष्णानगर से भाजपा प्रत्याशी बिट्टू कुमार विजयी घोषित।
  14. वार्ड नंबर-14 राम बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा कुठियाला ने जीत हासिल की है।
  15. वार्ड नंबर-15 लोअर बाजर से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बांगा विजयी घोषित।
  16. वार्ड नंबर-16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम जीते।
  17. वार्ड नंबर-17 बैनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कटारिया विजयी घोषित।
  18. वार्ड नंबर-18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा जीते।
  19. वार्ड नंबर-19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल विजयी घोषित।
  20. वार्ड नंबर-20 अप्पर ढली से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मेहता ने जीत हासिल की।
  21. वार्ड नंबर-21 लोअर ढली से कांग्रेस प्रत्याशी विशाखा मोदी विजयी घोषित।
  22. वार्ड नंबर-22 शांति विहार से कांग्रेस के विनीत शर्मा जीते।
  23. वार्ड नंबर-23 भट्टाकुफर से कांग्रेस के नरेन्द्र ठाकुर की जीत।
  24. वार्ड नंबर-24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर की जीत।
  25. वार्ड नंबर-25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा की जीत।
  26. वार्ड नंबर-26 पंथाघाटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर जीती।
  27. वार्ड नंबर-27 कसुम्पटी से भाजपा की रचना शर्मा जीती।
  28. वार्ड नंबर-28 छोटा शिमला कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान जीते।
  29. वार्ड नंबर-29 विकासनगर कांग्रेस की रचना भारद्वाज विजयी घोषित।
  30. वार्ड नंबर-30 कंगनाधार से कांग्रेस के रामरत्न वर्मा की जीत।
  31. वार्ड नंबर-31 पटियाेग से भाजपा की आशा शर्मा की जीत।
  32. वार्ड नंबर-32 न्यू शिमला से भाजपा की निशा ठाकुर विजयी घोषित।
  33. वार्ड नंबर 33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश जीते।
  34. वार्ड नंबर-34 कनलोग से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक पठानिया विजयी।

 

यह भी पढ़ें : घटिया मैटीरियल देकर लगाई 32 लाख की चपत, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा 306.31 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार व्यक्ति 

Spread the love   The news warrior 4 मई 2023 बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस  नशे कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है । इसी कड़ी में जिला की बरमाणा पुलिस ने 306.31 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार […]

You May Like