इंडिया कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल की 5 महिला कबड्डी खिलाड़ी चयनित

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 47 Second

 

The news warrior 

11 मार्च 2023

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश की 5 महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन इंडिया कोचिंग कैंप के लिए हुआ है । यह कैंप 11 मार्च से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में चल रहा है। जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी बीएल धर्माणी ने बताया कि इनमें बिलासपुर से निधि शर्मा, कुल्लू से कविता ,सोलन से ज्योति तथा सिरमौर से पुष्पा और साक्षी शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : बीजेपी ने बिना बजट और स्टाफ खोले संस्थान,कांग्रेस ने बंद कर लिया सही निर्णय- प्रतिभा

 

एशियन गेम्स 2023 के लिए टीम इंडिया का होगा चयन

उन्होंने बताया कि इसी कैंप में से एशियन गेम्स 2023 के लिए भी टीम इंडिया का चयन किया जाना है। देशभर से महिला वर्ग में कुल 40 खिलाड़ी इस कैंप में हिस्सा ले रही हैं । इनमें पांच खिलाड़ी एक छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश से चयनित होना निश्चित रूप से न केवल हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन वल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अनुसार हिमाचल की ये 5 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में शामिल हैं ।

 

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस दिन मिल सकेगी आम जनता , यहाँ देखें

 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व

उन्होंने बताया  कि हिमाचल की ये बेटियां इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लोहा मनवा चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय  खिलाड़ी कविता कई बार इंडिया की जर्सी पहनकर विदेशों में नाम चमका चुकी हैं । कविता राइट कवर की खिलाड़ी हैं। जबकि निधि शर्मा बिलासपुर जिला के एक किसान परिवार से संबंध रखती हैं तथा ईरान में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर अपने देश व  प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं । इंडिया कैंप के लिए चयनित पुष्पा और ज्योति ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं ।

 

यह भी पढ़ें : 2025 तक पूरा करें शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना का कार्य, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश

 

ये खिलाड़ी 21 मार्च तक इस कैंप में कबड्डी के नए गुर सीखेंगी। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान राजकुमार ब्रांटा, संयुक्त सचिव जगदेव मैहता,एन आई एस कोच ओमप्रकाश वशिष्ठ व पंकज शर्मा,रैफरी बोर्ड अध्यक्ष विजय पाल चंदेल व रिटायर्ड कोच मेघ सिंह वर्मा आदि ने चयनित महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहाँ मिला पाकिस्तानी गुब्बारा , देखने में जहाज जैसी आकृति

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी बलिदान से जनित अनुपम कृति है रुक्मिणी कुंड

Spread the loveThe news warrior  11 मार्च 2023     डॉ. राजेश  चौहान (स्वतंत्र लेखक) हमारे समाज में नारी की भूमिका सदैव पूजनीय एवं गरिमामयी रही है। वह परिवार और समाज की धुरी है-केन्द्र बिन्दु है। एक ओर प्रेम की प्रतिमूर्ति तो दूसरी तरफ़ संहार स्वरुपा भी है। नारी ने […]

You May Like