Read Time:1 Minute, 36 Second
The news warrior
11 मार्च 2023
शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने के लिए दिन व समय निर्धारित किया गया है । सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : कुल्लू में अमर टैक्स शॉपिंग मॉल में लगी आग , 50 लाख का सामान जलकर राख
उन्होंने बताया कि आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती है । जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5 बजे से 6 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक सचिवालय में मिल सकते हैं।