खेलो इंडिया गेम्स में हिमाचल के चार खिलाड़ियों का चयन

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 49 Second
THE NEWS WARRIOR
25/05/2022

खिलाड़ी छह जून को हरियाणा में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

हिमाचल प्रदेश मलखम्ब एसोशियसन कर रही खिलाड़ियों के लिए दस दिवसीय अभ्यास कैम्प का आयोजन

घुमारवीं:-

खेलो इंडिया गेम्स मलखम्ब खेल में हिमाचल प्रदेश के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। यह खिलाड़ी छह जून को हरियाणा में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश मलखम्ब एसोशियसन द्वारा 26 मई से 5 जून तक खिलाड़ियों के लिए अभ्यास कैम्प का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अभ्यास कैम्प में खलाड़ियों को खेल के नियमों और तकनीकों के बारे में अभ्यास करवाया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश मलखम्ब एसोशियसन के स्टेट कोच विशाल रनौत ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया की खेलो इंडिया गेम्स मलखम्ब खेल में हिमाचल के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। उन्होंने बताया की खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश मलखम्ब एसोशियसन द्वारा 26 मई से 5 जून तक खिलाड़ियों के लिए अभ्यास कैम्प का आयोजन किया जा रहा हैं ताकि हरियाणा में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सके।

यह भी पढ़े:-

सत्ता के नशे में तानाशाही हो गए हैं विधायक

हिमाचल के लिए गौरव की बात

वहीं, हिमाचल प्रदेश मलखम्ब एसोशियसन के प्रधान राजेश शर्मा ने खिलाड़ियों को चयन के लिए बधाई दी और उन्हें खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

हिमाचल प्रदेश मलखम्ब महासचिव रविंद्र कुमार ने कहा की खिलाड़ियों का चयन हिमाचल के लिए गौरव की बात हैं।

जाने क्या हैं मलखंभ 

मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण के रूप में इस खेल की शुरुआत हुई थी, मलखंब पिछले कुछ वर्षों में एक शानदार आकर्षक खेल के रूप में विकसित हुआ है। मलखंब एक सीधे खड़े खंबे पर किया गया हवाई योग या जिमनास्टिक का रूप है।’मल’ का शाब्दिक अर्थ है कुश्ती और ‘खंब’ का अर्थ है कंबा। दोनों शब्द मिलकर मलखंब बनते हैं, जिसका अर्थ है खंबे पर कुश्ती। हालांकि, इतिहास के पन्नों को पलटें तो पता चलेगा कि मलखंब प्राचीन मार्शल आर्ट का एक रूप है, जिसका उपयोग पहलवानों और प्राचीन युग के योद्धाओं को ट्रेनिंग में सहायक के रूप में किया जाता था।पहलवान और योद्धाओं ने मार्शल आर्ट ट्रिक्स को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण उपकरण के रूप में पोल ​​का इस्तेमाल किया, जिसे वे बाद में रिंग या युद्ध के दौरान मैदान में विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते थे।

 

 यह भी पढ़े:-

कल एक दिवसीय दौरे पर हिमाचल आएंगे नड्डा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवा इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का जी-पैट में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 25/05/2022 छात्राओं को 12,600 रूपए मिलेगी छात्रवृति कॉलेज के प्रबंधक निदेशक व प्रधानाचार्य ने छात्राओं को बधाई दी घुमारवीं:- शिवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी की दो छात्राओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ज़ी-पैट परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है।  […]

You May Like