0
0
Read Time:1 Minute, 7 Second
किन्नौर : NH-5 में उरणी के पास बना पुल पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त।
किन्नौर : प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं में वृद्धि लगातार हो रही है। जिला किन्नौर में भूस्खलन से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। जन जीवन इससे बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज पत्थर गिरने से NH-5 में बने उरणी के पास बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
सभी प्रकार के वाहनों के लिए पुल को बंद कर दिया गया है। पागल नाला भी बंद है इस स्थान पर भारी मलवा आ रहा है । इस पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को फिलहाल बंद कर दिया गया है। यहां साथ लगता पागल नाला भी बंद हैं। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील है। अनावश्यक रूप से सफर करने से बचें।