THE NEWS WARRIOR
09 /11 /2022
कमरों के गेट पर डबल लॉक, पुलिस कर्मी कर रहे निगरानी
हिमाचल:
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव मतदान में सिर्फ 2 दिन का समय बचा है। ऐसे में प्रदेश भर में बने पोलिंग बूथों पर कड़ा पहरा लगाया गया है। बेहद टाइट सिक्योरिटी रखी गई है। शिमला शहर के ज्यादातर पोलिंग बूथ स्कूलों में बने हैं, जिन पर CRPF जवानों की तैनाती की गई है।
100 मीटर के दायरे में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक
हर बूथ पर 10 CRPF जवान और पुलिस टीम तैनात है। पोलिंग बूथ पर जिस रूम में EVM मशीन रखी गई है, उसे डबल लॉक लगाकर बंद किया गया है। EVM मशीन और बूथे के 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।
पुलिस फोर्स और सेना के जवानों को इलेक्शन कमीशन की ओर से दिशा निर्देश
पुलिस फोर्स और सेना के जवानों को इलेक्शन कमीशन की ओर से साफ दिशा निर्देश दिए गए हैं कि EVM मशीन के आस पास के एरिया में किसी भी व्यक्ति की आवाजाही नहीं होनी चाहिए। निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी इलेक्शन कमीशन के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों की भी है।
24 घंटे ड्यूटी दे रहे जवान
तकरीबन 20 दिन पहले EVM मशीनें हिमाचल लाई गई हैं और इसी दिन से पुलिस और सेना के जवान इसकी निगरानी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक पूरे हिमाचल से कोई घटना देखने को नहीं मिली है। स्ट्रॉन्ग रूम पर 24 घंटे जवानों का कड़ा पहरा है। पुलिस जवानों की एक टीम हर बूथ पर अलग से तैनात की गई है।
यह भी पढ़े: