राजधानी शिमला में नाबालिग लड़की से ट्रक में दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 1 Second

राजधानी शिमला में नाबालिग लड़की से ट्रक में दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

 

शिमला : प्रदेश की राजधानी शिमला में नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले कम नहीं हो रहे हैं आए दिन यहां महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागृति अभियान के बाद भी दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। 

राजधानी शिमला से एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  शिमला में एक नाबालिक लड़की के साथ ट्रक में दुष्कर्म किया गया और इस मामले में पुलिस द्वारा 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल चौपाल में रविवार को दुष्कर्म की एक घटना की सूचना पुलिस को मिली है जहां 16 साल की एक नाबालिग ने आरोप लगाया है कि 34 वर्षीय एक मुख्य आरोपी ट्रक नंबर एचपी 63-9194 ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया और 27 वर्षीय एक अन्य आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। 

नाबालिक लड़की ने बताया है कि वह अपने घर जा रही थी तो ट्रक चालक द्वारा उसे लिफ्ट दी गई और रास्ते में ट्रक रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।  दोनों आरोपी स्थानीय है और पेशे से ड्राइवर है।  बता दें कि मुख्य आरोपी और अन्य आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

IPL - 2021 : CSK के लिए बुरी ख़बर दुसरे चरण में नहीं खेलेंगे ये स्टार खिलाड़ी।

Spread the love IPL – 2021 : CSK के लिए बुरी ख़बर दुसरे चरण में नहीं खेलेंगे ये स्टार खिलाड़ी।   इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का दूसरा हाफ 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट को पहले अप्रैल में भारत में ही आयोजित किया गया था, […]

You May Like