THE NEWS WARRIOR
13/06/2022
अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिरी कार
जांच में जुटी पुलिस
शिमला:-
हिमाचल प्रदेश के शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर रविवार शाम को सतलुज नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रात भर सर्च अभियान चलाया। सोमवार सुबह टीम ने बोलेरो सवार दोनों लोगों के शवों को बाहर निकला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े:-
कुल्लू में बीएड की प्रशिक्षु ने बेरहमी से पिटे कक्षा सातवीं के छात्र, शिकायत दर्ज
जानकारी के अनुसार, बसंतपुर में सड़क की मेटलिंग का कार्य चल रहा है। जिसका ठेका रामलाल संभाल रहा था। रामलाल सड़क पर विजिट करने के बाद रात को बोलेरो कैंपर में सवार होकर जा रहा था। उसके साथ मजदूर अंबा लाल भी था। चाबा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी।
रात भर चलाया गया सर्च अभियान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात भर एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह टीम ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े:-