प्रदेश में बीजेपी करेगी मिशन रिपीट- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 55 Second

THE NEWS WARRIOR
27/05/2022

भाजपा करेगी मिशन रिपीट- मुख्यमंत्री

केंद्र में 8 साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न हिमाचल में होना हमारे लिए गर्व की बात

धर्मशाला:-

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के शाहपुर के चंबी मैदान में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं का त्रिदेव सम्मेलन मनाया गया । सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई हैं। उनके साथ सीएम जयराम ठाकुर, बीजेपी के संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और संसदीय क्षेत्र के सभी बीजेपी विधायक, मंत्री, मंडल अध्यक्ष और जिला, प्रदेश बीजेपी पदाधिकारी मौजूद हैं। सम्मेलन में संसदीय क्षेत्र के हर पोलिंग बूथ से तीन-तीन कार्यकर्ता बुलाए गए हैं।

त्रिदेव सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की  इस तरह के कार्यक्रम से पता लग जाता है कि हम चुनाव के नजदीक हैं। जब जब हमारे त्रिदेव इकट्ठा होते है तो हमें जीत ही मिलती है। आपके सहयोग से सरकार बनी और प्रदेश का संचालन करते हुए आज चार साल पांच माह का कार्यकाल पूरा हुआ है। अब अगला समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र में 8 साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न हिमाचल में होना हमारे लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़े:-

आठ वर्षीय अजितेष की पानी के टैंक में डूबने से मौत

विकास कार्य जनता तक पहुंचाए

हमने कोरोना काल में भी बड़े अच्छे से काम किया। प्रदेश सरकार का साढे़ चार साल का कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास किया, लेकिन अब आगे बढ़कर और ज्यादा करने और सोचने की जरूरत है। अब हमारा रुख संगठन को मजबूर करने पर होना चाहिए। सरकार के विकास कार्य जनता तक पहुंचाए। विपक्ष के लोगों का काम ही कहना है और वह कहते रहेंगे।

हमने उज्जला योजना के तहत हर घर गैस चूल्हा दिया। पेंशन योजना मेंकई काम किया सुविधाजनक किया। आज हमने स्वास्थ्य लाभ के लिए हेल्थकेयर योजना शुरू की। बीपीएल परिवार की बेटियों के लिए 31 हजार रुपये शगुन शूरु किया। हम सेल्फ हेल्प ग्रुप के तहत चार फीसद ब्याज दर पर लोन दिया। कांग्रेस कहती है कुछ नही किया। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से युवाओं को लाभ देने का प्रावधान किया। आज सहारा योजना से बीमारों को लाभ दिया और सहारा दिया।

यह भी पढ़े:-

फुल चार्ज में 100 km तक दौड़ती है ग्रेटा हार्पर जेडएक्स सीरीज-I, जाने क्या हैं कीमत

जीत के लिए त्रिदेव का सहयोग जरुरी 

हिमाचल छोटा प्रदेश होने के बावजूद बड़े से बड़े काम कर रहा है। हमारे बूथ अध्यक्ष महत्वपूर्ण है। अगर आपने काम अच्छा किया तो जीत को कोई नहीं रोक सकता। एक पार्टी कांग्रेस परिवार तक सीमित हो गई है। प्रशांत किशोर ने कहा भी है कि कांग्रेस हिमाचल और गुजरात भूल जाओ। इसके यहां डम्मी नेता बनाए गए हैं। पंजाब में जिस चन्नी का नाम ले रहे थे वो दोनों जगह से हार गए। उत्तराखंड, यूपी के बाद हिमाचल में भी एक-एक बार सरकार का रिवाज बदला जाएगा। इसके लिए आप त्रिदेव का सहयोग जरूरी है। 1985 के बाद हिमाचल में सरकार रिपीट नहीं हुई। लेकिन इस बार आपको जिम्मा है कि इसे तोड़ना है।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

शनि देव जयंती के उपलक्ष्य पर लेठवीं में 30 मई को किया जा रहा हैं भव्य आयोजन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस में सर्वे के आधार पर होगा टिकट आवंटन- प्रतिभा सिंह

Spread the love THE NEWS WARRIOR 27/05/2022  पहले वीरभद्र सिंह के कहने पर ही ज्यादातर किए जाते थे टिकट आवंटित बिना पक्षपात के किया जाएगा टिकट आवंटन शिमला:- हिमाचल प्रदेश में पहली बार कांग्रेस पार्टी टिकट आवंटन से पहले सर्वे करवाएगी। इसके लिए  राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में […]

You May Like