कांग्रेस में सर्वे के आधार पर होगा टिकट आवंटन- प्रतिभा सिंह

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 51 Second
THE NEWS WARRIOR
27/05/2022

 पहले वीरभद्र सिंह के कहने पर ही ज्यादातर किए जाते थे टिकट आवंटित

बिना पक्षपात के किया जाएगा टिकट आवंटन

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश में पहली बार कांग्रेस पार्टी टिकट आवंटन से पहले सर्वे करवाएगी। इसके लिए  राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी द्वारा सर्वे करवाए जाएगें। कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार को ही मैदान में उतारेगी। इससे पहले वीरभद्र सिंह के कहने पर ही ज्यादातर टिकट आवंटित किए जाते है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की इस बार जरूरी हुआ तो दो से तीन बार भी सर्वे कराया जा सकता है ताकि पार्टी बेहतर उम्मीदवार का चयन कर मैदान में उतार सके।

प्रदेशाध्यक्ष ने माना कि पार्टी के लिए सालों तक काम करने वाला हर व्यक्ति चुनाव लड़ने का इच्छुक होता है। इसलिए प्रत्येक चुनाव क्षेत्र में कई-कई उम्मीदवार सामने आ जाते हैं, लेकिन सभी को चुनाव लड़ाना संभव नहीं है। इसलिए पार्टी बेहतर उम्मीदवार का चयन करेगी और बिना पक्षपात के टिकट आवंटन किया जाएगा।​ उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट आवंटन के बाद कोई नाराजगी जाहिर न करें क्योंकि पार्टी को हर हाल में विधानसभा चुनाव जीतना है। अमूमन यह होता रहा है कि पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर दूसरे नेता बगावत कर जाते हैं। इससे विरोधी पार्टी को लाभ मिलता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मानें तो सर्वे से बगावत की गुंजाइश खत्म हो जाएगी​​​ और पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े:-

खेलो इंडिया गेम्स में हिमाचल के चार खिलाड़ियों का चयन

वीरभद्र सिंह के कहने पर होता था टिकट आवंटन

हिमाचल में 68 विधानसभा हल्के हैं। यहां लंबे समय से राज्य में छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कहने पर टिकट आवंटन होता रहा है। इस बार कांग्रेस को स्व. वीरभद्र सिंह की गैरमौजूदगी में विधानसभा चुनाव लड़ना है। इसलिए पार्टी सर्वे करवाकर टिकट देने की बात कह रही है।

हाईकमान की सौंपी जिम्मेदारी निभाने में जुटी प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह इसे निभाने का प्रयास कर रही है। इसी मकसद से वह कांग्रेस के सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के साथ निरंतर बैठक कर रही है और सभी को चुनाव के लिए मैदान में डट जाने के निर्देश दे रही है।

 

 

यह भी पढ़े:-

प्रदेश में बीजेपी करेगी मिशन रिपीट- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साहित्यिक संगोष्ठी में नन्हें कवियों ने बिखेरे रंग

Spread the love THE NEWS WARRIOR 27/05/2022 आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाषा एव संस्कृति विभाग द्वारा साहित्यिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन भाषा एव संस्कृति विभाग की अनुठी पहल- प्रधानाचार्य कुलदीप डोगरा घुमारवीं:- घुमारवीं के शहीद विजय पाल मेमोरियल मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज […]

You May Like