मंडी:अमित शाह की जनसभा कल करसोग में, राजनीति के चाणक्य हिमाचल में मिशन रिपीट का देंगे मंत्र

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 33 Second

THE  NEWS WARRIOR
31 /10 /2022

करसोग में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा

मंडी

हिमाचल के मंडी स्थित करसोग में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करसोग के बरल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान क्षेत्रवासियों की तरफ से उन्हें पांडवों की यादों से जुड़े विश्व प्रसिद्ध प्राचीन ममलेश्वर महादेव मंदिर का देवदार की लकड़ी से बना प्रतीक चिह्न भेंट किया जाएगा। जिस पर कारीगर कृष्ण लाल ने नक्काशी कर मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगाए हैं। ममलेश्वर महादेव मं‌दिर का पांडवों से गहरा नाता है।

मान्यता है कि मंदिर में भीम का एक ढोल भी है। ऐसे में अमित शाह करसोग के इतिहास से जुड़ी पुरानी यादों को अपने साथ लेकर जाएंगे।

 दोपहर 12:45 पर कुन्हों हेलीपैड उतरेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:45 पर कुन्हों हेलीपैड उतरेंगे। इसके बाद अमित शाह दोपहर 12:50 पर सड़क मार्ग से करसोग पहुंचेंगे। जहां बस स्टैंड से निचली तरफ बरल में केंद्रीय मंत्री 1:40 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात 2:25 बजे वह कुन्हों हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

 विपक्षी पार्टियों पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाना चाहेगी

प्रदेश में बार बार सत्ता परिवर्तन के रिवाज को बदलने का दावा कर रही भाजपा ने रैली स्थल तक 10 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भाजपा मंडल के पदाधिकारियों सहित बूथ अध्यक्षों को लोगों को रैली स्थल तक लाने और ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर भाजपा मतदान से पहले विपक्षी पार्टियों पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाना चाहेगी।

चुनाव में OPS इस बार एक बड़ा मुद्दा

हिमाचल में विधानसभा चुनाव में OPS इस बार एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि केंद्रीय गृह मंत्री OPS पर भी बोल सकते हैं। मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री के चुनावी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

 

 

यह भी पढ़े:

ऊना: चुनाव प्रचार में BJP आगे, मोदी समेत 7 कर नेता कर चुके रैलियां, कांग्रेस पिछड़ी

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गृहमंत्री अमित शाह आज हिमाचल में करेंगे रैलियां, शाम को पार्टी नेताओं से लेंगे चुनावी फीडबैक

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 01 /11 /2022 चंबा-करसोग और शिमला में करेंगे BJP का प्रचार हिमाचल: हिमाचल में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान आज से और रफ्तार पकड़ेगा। आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह हिमाचल आ रहे हैं। भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारक प्रदेश में 2 दिन धुआंधार 6 […]

You May Like